चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
23-Feb-2025 12:42 PM
By FIRST BIHAR
PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार के भागलपुर में पीएम किसानों से संवाद करेंगे और देशभर के किसानों को 20 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही साथ पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी के द्वारा 19वीं किस्त जारी करने के साथ ही किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 24 फरवरी को भागलपुर आएंगे। इस दौरान वह किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ ही कई और सौगात बिहारवासियों को देने वाले हैं। वह केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।पीएम मोदी के दौरे से पहले केंद्रीय मंत्रियों को बिहार पहुंचना शुरू हो गया है। पीएम के आने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को पटना पहुंचे और पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी है।
कल प्रधानमंत्री भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी द्वारा किसान सम्मान निधी की किस्त जारी करते ही करोड़ों किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इससे पहले पिछले साल 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की थी। तीन महीने बीतने के बाद अब देश के करोड़ों किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है।
बता दें किकेंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर, 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य कर सकें।