बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
10-Feb-2025 10:18 AM
By First Bihar
Patna Zoo : बिहार की पटना में यदि आप जू घुमने जा रहे हैं और पैदल चलने से परहेज करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इसकी वजह यह है कि पटना जू में अब सैर करने के लिए साइकिल मिलेगी। इससे अब लोगों को पैदल जू में सफ़र नहीं करना होगा और हरे -भरे माहौल में साईकिल चलाने का भी मौज ले सकेंगे।
पटना जू में अब बड़े शहर के तर्ज पर जैविक उद्यान विजिटर को सैर करने के लिए साइकिल भाड़े पर दी जाएगी। इसमें युवा, वयस्क और सीनियर सिटीजन विजिटर के लिए अलग-अलग साइकिल होगी। विजीटर्स साइकिल की सवारी करके बाघ, शेर, तेंदुआ, हाथी और स्मॉल कैट, ब्लैक पैंथर, मोर सहित विभिन्न जानवरों और पक्षियों का दीदार कर सकेंगे।
वहीं, इसके लिए जू प्रशासन की तरफ से एक और दो नंबर गेट से करीब 3,000 मीटर लंबा ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। वन विभाग के सचिव बंदना प्रेयसी ने कहा कि, दूसरे शहरों के पर्यटकों के तर्ज पर दर्शकों को पटना जू में भी साइकिल सुविधा देने की तैयारी चल रही है। ऐसे में जल्दी लोग साइकिल से जू की सैर करेंगे। बहुत जल्द पटना जू में भी विजीटर्स को भाड़े पर साइकिल उपलब्ध होगी, जिससे वह आसानी से जू का सैर कर पाएंगे।
मालूम हो कि सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विजिटर साइकिल से सैर कर सकेंगे। लोगों कि सुविधा के लिए दोनों गेट पर साइकिल स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। एक साथ 15-20 साइकिल पार्क कि जाएगी। स्टैंड में ही टिकट काउंटर होगा। लेकिन, समस्या वाली बात यही है कि यदि सभी साइकिल बीजी है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि लोगों को एडवांस टिकट मिल सकेगा।