ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार में यहां बनेगा लोकगायिका शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क,...

Bihar News: बिहार में यहां बनेगा लोकगायिका शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क, पति के नाम पर सड़क; जानें...

Bihar News: खबर राजधानी पटना से है, जहां अब पटना में प्रसिद्ध लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क का निर्माण होगा। इसके साथ ही सरकार ने उनके पति के नाम पर सड़क बनाने का भी फैसला किया है।

16-Dec-2025 07:19 AM

By First Bihar

Bihar News: खबर राजधानी पटना से है, जहां अब पटना में प्रसिद्ध लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा के नाम पर पार्क का निर्माण होगा। इसके साथ ही सरकार ने उनके पति के नाम पर सड़क बनाने का भी फैसला किया है। पटना के रोड नंबर 6 बी राजेन्द्रनगर स्थित न्यायाधीश डीपीएस चौधरी एवं डॉ. एसएस चटर्जी के मकान के सामने की पार्क को लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा एवं सड़क उनके पति डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के नाम पर होगा। एग्जीबिशन रोड और फ्रेजर रोड लिंक सड़क का नाम पद्मभूषण डॉ. दुखन राम मार्ग होगा। 


दरअसल, वार्ड संख्या 44 में केंद्रीय विद्यालय के समीप पटना नगर निगम द्वारा निर्मित वाटिका एवं उसके सामने की सड़क का नाम स्व यदुनंदन प्रसाद के नाम पर होगा। राजेन्द्रनगर सुपर स्पेशयलिटी नेत्र अस्पताल से सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रामलोचन पांडेय के घर के कोने तक की सड़क डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा मार्ग के नाम पर होगा। वार्ड संख्या 72 में अशोक राजपथ मुख्य सड़क से अनिल कुमार यादव के मकान से सहदरा चौराहा तक की सड़क वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व पार्षद स्व. नथुनी राम यादव के नाम पर होगा।


वार्ड संख्या 44 में डॉक्टर कॉलोनी में जीवक हॉर्ट हॉस्पीटल के दक्षिण की ओर बने पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी चंद्रमा सिंह के नाम से होगा। आशियाना-दीघा रोड के बीच की सड़क मुन्दर साह पथ कहलाएगा। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित जिस पार्क में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा है, उसका नाम अटल पार्क होगा। न्यू पुनाईचक में जहां दानवीर भामा शाह की प्रतिमा है उसे भामाशाह पार्क कहा जाएगा । चितकोहरा पंजाबी कॉलोनी का पार्क का नाम गुरु गोविंद सिंह पार्क होगा।


बिहार नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन नियमावली 2023 एवं बिहार नगरपालिका क्षेत्र विज्ञापन (संशोधन) नियमावली 2025 के प्रावधानों के आलोक में पटना नगर निगम विज्ञापन संशोधन विनियम 2025 के प्रारूप पर स्वीकृति प्रदान की गई। समिति के सदस्य बिनोद कुमार ने बताया कि नियमावली के अनुसार रेट पर अंतिम रूप से स्वीकृति बाकी है।