ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / patna-news / Bollywood News : हनी सिंह के खिलाफ पटना हाईकोर्ट पहुंची नीतू चंद्रा, लगा...

Bollywood News : हनी सिंह के खिलाफ पटना हाईकोर्ट पहुंची नीतू चंद्रा, लगा दिया यह बड़ा आरोप

Bollywood News : लोकप्रिय सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, अभिनेत्री नीतू चंद्रा उनके खिलाफ शिकायत लेकर पटना हाईकोर्ट पहुंच चुकी हैं, उन्होंने ऐसे सिंगर्स पर रोक लगाने कि मांग की है.. जानिए पूरी खबर

06-Mar-2025 10:07 AM

By First Bihar

Bollywood News : हाल ही में हनी सिंह का एक गाना काफी ज्यादा वायरल हुआ था जिसका नाम ‘मैनिएक’ है, इसमें भोजपुरी लाइंस भी शामिल हैं, जो बेहद अश्लील हैं, जहां दीदी के देवर द्वारा चोली के पीछे कुछ तलाशने की बात की जा रही है. गाने के वायरल होने के पीछे का मुख्य कारण यही लाइनें हैं. अब इसी को लेकर अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने हनी सिंह जैसों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.


एक्ट्रेस ने पटना हाईकोर्ट में एक लोकहित याचिका दायर की है और कहा है कि जल्द से जल्द ऐसे गानों पर रोक लगाईं जाए एवं क़ानूनी कार्यवाई की जाए. ऐसे बोल के जरिए महिलाओं का चित्रण अश्लील ढंग से किया जाता है. जबकि ऐसी भाषाओँ के प्रयोग से समाज में अश्लीलता बढती है और इनके जरिए युवाओं की सोच को विकृत करने का काम हो रहा है, अतएव इस पर कार्यवाई बेहद जरुरी है.


अभिनेत्री चंद्रा की और से अधिवक्ता शशांक शेखर, शशि, आर्य अंचित इत्यादि ने अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार की देखरेख में अर्जी दायर की और कहा है कि भोजपुरी गानों का उपयोग कर समाज के हर वर्ग के लोगों की मानसिकता को दूषित किया जा रहा है. गलत तरीके से महिलाओं का चित्रण किया जा रह है. जिन पर ठोस कदम उठाना बेहद आवश्यक हो गया है.


इस याचिका में यह भी कहा गया है कि संविधान के मुलभुत अधिकारों में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का और बोलने का अधिकार जरुर है मगर इसकी भी एक सीमा होती है. कुछ लोग इस सीमा को कब का पार कर चुके हैं. ऐसे में इन पर कार्यवाई करने का प्रावधान है और अब समय आ गया है कि सख्ती से इस पर क़ानून लागू किया जाए. 7 मार्च पर इस याचिका पर सुनवाई की जा सकती है. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस विषय पर क्या जरुरी कदम उठाए जाते हैं.