ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / patna-news / क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर गंगा नदी में नहीं चलेंगे नाव,...

क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर गंगा नदी में नहीं चलेंगे नाव, पटना जिला प्रशासन का आदेश

पटना में 25 दिसंबर और 1 जनवरी को सुरक्षा कारणों से गंगा नदी में निजी बोट और नावों का संचालन बंद रहेगा। प्रशासन ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किया। किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसे लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

19-Dec-2025 05:31 PM

By First Bihar

PATNA: 25 दिसंबर को क्रिसमस और 01 जनवरी को नववर्ष के मौके पर लोग पिकनिक मनाने और घूमने के लिए गंगा नदी के किनारे जाते हैं। इस दिन गंगा तट के किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इन दोनों दिन निजी बोट और नाव के परिचालन बंद रहेगा। 25 दिसंबर को सुबह 6 बजे से पूरे दिन नाव नहीं चलेगा। वही 01 जनवरी 2026 के अवसर पर 31.12.2025 की सुबह 6:00 बजे से 01 जनवरी 2026 (नये साल के पहले दिन) शाम तक किसी भी निजी बोट/नाव का बिना अनुमति परिचालन पूर्णतः बंद रखा जायेगा। 


पटना डीएम के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी, पटना सदर ने यह आदेश जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि जिला पदाधिकारी, पटना के पत्रांक 18372 और 18376 दिनांक-16.12.2025 द्वारा सूचितः किया गया है कि 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर्व और 01 जनवरी 2026 को नव वर्ष के अवसर पर गंगा नदी के तट पर आम लोगों का भीड़ होता है एवं लोग गंगा नदी के उस पार जाकर पिकनिक मनाते है। इस अवसर पर बहुत लोग प्रचार प्रसार के बहाने नावों का परिचालन करते है जिसमें आम लोगों के असुविधा होती है, एवं नाविकों द्वारा ओभर लोडिंग कर बोट/नावों पर लादान क्षमता से अधिक व्यक्तियों को बैठाकर बेतरतीब तरीके से नावों का अवैध परिचालन से इनकार नहीं किया जा सकता है, जिसके कारण दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। 


उनकी सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था की महत्ता एवं पूर्व की घटी नाव दुर्घटना को देखते हुए गंगा नदी में क्रिसमस पर्व के अवसर पर निजी बोट / नाव का परिचालन बंद रखना आवश्यक प्रतीत होता है। अत एव मैं गौरव कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी, पटना सदर विधि द्वारा प्रदत्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत यह आदेश देता हूँ कि पटना सदर अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत गंगा नदी में 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर्व के अवसर पर दिनांक-25.12.2025 को पूर्वाह्न 6:00 बजे तक किसी भी निजी बोट / नाव का बिना अनुमति परिचालन पूर्णतः बंद रखा जायेगा। यह आदेश दिनांक-25.12.2025 को पूर्णतः प्रभावी रहेगा। यह आदेश मेरे हस्ताक्षर और न्यायालय के मोहर से दिनांक 17.12.2025 को जारी किया जाता है। (श्री गौरव कुमार) अनुमंडल दण्डाधिकारी, पटना सदर।


वही दूसरे आदेश में यह कहा गया है कि पूर्व की घटी नाव दुर्घटना को देखते हुए गंगा नदी में 01 जनवरी 2026 के अवसर पर निजी बोट / नाव का परिचालन बंद रखना आवश्यक प्रतीत होता है। अतएव मैं गौरव कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी, पटना सदर विधि द्वारा प्रदत्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत यह आदेश देता हूँ कि पटना सदर अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत गंगा नदी में 01 जनवरी 2026 के अवसर पर दिनांक- 31.12.2025 को पूर्वाह्न 6:00 बजे से 01 जनवरी 2026 को अपराह्न तक किसी भी निजी बोट/नाव का बिना अनुमति परिचालन पूर्णतः बंद रखा जायेगा। यह आदेश दिनांक - 31.12.2025 को पूर्वाह्न 6:00 बजे से 01 जनवरी 2026 को अपराह्न को पूर्णतः प्रभावी रहेगा। यह आदेश मेरे हस्ताक्षर और न्यायालय के मोहर से दिनांक 17.12.2025 को जारी किया जाता है।