Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
13-Feb-2026 02:44 PM
By First Bihar
PATNA:पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से जुड़ी है। पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें तीनों केस में बेल मिल गयी है। अब वो किसी भी समय जेल से बाहर आएंगे। पप्पू यादव को 07 फरवरी को पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के बाद बेऊर जेल भेजा गया था। 6 दिन बाद पप्पू यादव घर आ रहे हैं। पप्पू यादव को जमानत मिलने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि गर्दनीबाग थाने में दर्ज 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को 07 फरवरी को पटना के मंदिरी स्थिति आवास से रात में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके समर्थकों इसका विरोध किया था। पप्पू यादव की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस के साथ उनके समर्थकों की नोंकझोंक भी हुई थी। जिसके चलते एक और मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में पुलिस ने दर्ज कराया। सरकारी काम में बाधा डालने का मामला बुद्धा कॉलोनी में पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज किया गया था। मंदिरी आवास से गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया था। पीएमसीएच से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। 10 फरवरी को 31 साल पुराने मामले में जमानत दी गयी थी।
मंगलवार को MP-MLA कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। एक केस में जमानत मिली तो दूसरे केस में रिमांड पर भेज दिया गया। जब मंगलवार को पप्पू यादव जेल से कोर्ट पहुंचे थे तब इस दौरान वे व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए थे। 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिली लेकिन 279/17 कोतवाली में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी मामले में पप्पू यादव को रिमांड पर लिया गया। जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 2017 का यह मामला था, जिसमें प्रोडक्शन मिला था। पप्पू यादव की जिस दिन गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन उनके समर्थकों ने विरोध किया था। जिसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप पप्पू यादव पर लगा था।
केस संख्या बुद्धा कॉलोनी 72/ 26
केस संख्या कोतवाली 279/16
केस संख्या कोतवाली 113 / 19
पप्पू यादव के वकील ने तब बताया था कि पहले 31 साल पुराना मामला जो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था, उसमें पहले ही जमानत मिल चुकी है। लेकिन सरकारी कामकाज में बाधा डालने का केस जो पटना के बुद्धा कॉलोनी में पुलिस ने दर्ज कराया था। उसी केस में बेल को लेकर सुनवाई होनी थी लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि दो और केस सटा दिया गया। कोर्ट में दो केस में कस्टडी दिखाया गया है, एक कोतवाली थाना कांड संख्या 289/17 और 2019 में आंदोलन के दौरान जो केस हो जाता है। उसी केस में आज कस्टडी पप्पू यादव का दिखा दिया। इसका मतलब यह है कि दो केस और इनको सटा दिया गया। 12 फरवरी को पप्पू यादव के वकील ने मीडिया को बताया था कि पटना सिविल कोर्ट में बम की अफवाह के बाद कामकाज अचानक ठप हो गया लेकिन 12 बजे फिर कोर्ट को खोला गया।
जिसके बाद आनन-फानन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेऊर जेल से पटना व्यवहार न्यायालय पेशी के लिए लाया गया। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि एक वकील की मृत्यु हो गयी इसलिए कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे। जिसके बाद फिर पप्पू यादव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट से बेऊर जेल ले जाया गया। इस कारण बेल के मुद्दे पर कोर्ट में बहस नहीं हो सकी। पप्पू यादव वकील ने गुरुवार को कहा था कि अब तीन नये केस में कल शुक्रवार 13 फरवरी को बेल की बातें होगी। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि जज साहब को हर केस के बारे में बताया जाएगा। आज केवल कस्टडी का प्रोसेस था। आज बेल के मुद्दे पर बहस हो सकता था लेकिन बम की अफवाह की वजह से अफरा-तफरी का माहौल कोर्ट परिसर में बना रहा। 12 बजे के बाद जब कोर्ट को खोला गया तब आनन फानन में पप्पू यादव को बेऊर जेल से पटना सिविल कोर्ट लाया गया।
लाने के बाद कस्टडी जब हो गयी तब एक वकील साहब की मृत्यु हो गयी इसलिए आज कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे। यदि बम की खबर की अफवाह नहीं उड़ी होती तो केस पर बहस पूरी होती और जमानत भी मिल जाता। अब तीन मामलों पर बहस कल शुक्रवार को होगी। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि बेल के लिए न्यायपालिक पर उन्हें पूरा भरोसा है। आखिरकार वकील साहब की वह बात सच साबित हो गयी। कोर्ट ने पप्पू यादव को पहले ही गर्दनीबाग थाने के 31 साल पुराने मामले में बेल मिल चुकी थी आज बचे तीनों केस में बेल मिल गयी है। अब वो किसी भी वक्त जेल से बाहर निकलेंगे। पप्पू यादव को जमानत मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।