ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / अब दीघा से दीदारगंज आधे घंटे में, इस दिन से गंगापथ के पूरे...

अब दीघा से दीदारगंज आधे घंटे में, इस दिन से गंगापथ के पूरे रूट पर तेज रफ्तार में दौड़ेगी गाड़ियां

जेपी गंगापथ का दीघा से दीदारगंज तक का 20.5 किमी का सफर मार्च तक पूरा होगा। अप्रैल के पहले सप्ताह से वाहन चलेंगे, जिससे जाम से राहत मिलेगी। पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए सड़क बनेगी।

27-Feb-2025 12:28 PM

By First Bihar

पटना में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। जेपी गंगापथ पर दीघा से दीदारगंज तक का 20.5 किलोमीटर का सफर जल्द ही पूरा हो जाएगा। पटना घाट से आगे बचे तीन स्पैन का काम 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद लांचर उतारने में 20 दिन लगेंगे, इस दौरान सड़क की फिनिशिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि अप्रैल के पहले सप्ताह से इस पूरे रूट पर वाहन सुचारू रूप से चलने लगेंगे।


गंगापथ की पूरी लंबाई चालू होने के बाद दीघा से दीदारगंज तक का सफर महज 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे अशोक राजपथ, जीरो माइल और पहाड़ी इलाकों में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा बख्तियारपुर जाने वाले वाहन सीधे गंगापथ के जरिए एनएच-30 से जुड़ जाएंगे, जिससे शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।


पटना घाट को पटना साहिब स्टेशन से जोड़ने के लिए नई सड़क बनाने का प्रस्ताव है, जिससे गंगापथ से स्टेशन तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह सड़क रेलवे की जमीन पर बनाई जानी है, लेकिन इसके लिए अभी रेलवे की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


पटना के यातायात को और सुगम बनाने के लिए कारगिल चौक से एनआईटी तक डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। अप्रैल में इस पर वाहनों का परिचालन भी शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में कारगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय तक यातायात शुरू करने के लिए निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है।


बुधवार को कारगिल चौक के पास बन रहे रैंप पर तारकोल और गिट्टी डालकर पिचिंग का काम पूरा कर लिया गया। यहां से वाहन सीधे डबल डेकर फ्लाईओवर की ऊपरी सड़क पर चढ़ सकेंगे। पटना विश्वविद्यालय के पास रैंप पहले ही तैयार हो चुका है। एनआईटी मोड़ से आने वाले वाहन डबल डेकर फ्लाईओवर की निचली सड़क से होकर बीएन कॉलेज के पास उतरेंगे। इसके लिए पटना कॉलेज और बीएन कॉलेज के पास रैंप का निर्माण अंतिम चरण में है।


जेपी गंगापथ और डबल डेकर फ्लाईओवर के खुलने से पटना की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है। गंगापथ से आने वाले वाहनों का दबाव अशोक राजपथ, जीरो माइल समेत अन्य मुख्य सड़कों से कम हो जाएगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।