ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / patna-news / हिजाब प्रकरण के बाद नीतीश के खिलाफ तीन राज्यों में FIR: क्या पुलिस...

हिजाब प्रकरण के बाद नीतीश के खिलाफ तीन राज्यों में FIR: क्या पुलिस करेगी बिहार के CM के खिलाफ कार्रवाई?

हिजाब विवाद में फंसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ तीन राज्यों कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और झारखंड में शिकायतें दर्ज कराने के लिए आवेदन दिए गए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या इन राज्यों की पुलिस बिहार के CM के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाएगी।

18-Dec-2025 08:11 PM

By First Bihar

DESK: नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एक महिला चिकित्सक का हिजाब खींचने के बाद भारी विवाद में फंसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तीन राज्यों में पुलिस को आवेदन दिया गया है. इसमें बिहार शामिल नहीं है. लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या उस राज्य की पुलिस बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच या कार्रवाई करेगी. 


3 राज्यों में नीतीश के खिलाफ शिकायत

नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए 3 राज्यों में पुलिस को आवेदन दिये गये हैं. इसमें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के साथ साथ झारखंड भी शामिल है. नीतीश के खिलाफ पहले बेंगलुरु और फिर लखनऊ में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया गया था. अब झारखंड की राजधारी रांची में शिकायत दर्ज कराई गई है.


रांची के इटकी थाने में खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले मो. मुर्तजा आलम ने लिखित शिकायत की है. पुलिस को दिये गये आवेदन में मो. मुतुर्जा ने कहा है कि हिजाब विवाद व्यक्तिगत मामला न हो कर सार्वजनिक डोमेन का विषय बन चुका है. धार्मिक पोशाक के साथ सार्वजनिक मंच पर किया गया ऐसा व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है बल्कि महिला की गरिमा पर सीधा हमला है. लिखित शिकायत में पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है.


इससे पहले लखनऊ में हुई थी शिकायत

इससे पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने CM नीतीश के खिलाफ शिकायत की थी. लखनऊ के कैसरबाग थाने में सुमैया राणा ने आवेदन देकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


सुनैया राणा ने पुलिस को दिये गये आवेदन में लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से सार्वजनिक मंच पर एक महिला का हिजाब खींचा, उससे उनके मानसिक दिवालियापन का पता चलता है. नीतीश कुमार की यह हरकत बेहद शर्मनाक थी. सुमैया राणा ने यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ भी शिकायत की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में संजय निषाद का बयान भी आपत्तिजनक है. 


बता दें कि ये विवाद पिछले सोमवार को खड़ा हुआ था.  नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले नियुक्ति पत्र दे दिया. उसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया. इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए. हिजाब हटाने से महिला असहज हो गई और आसपास मौजूद लोग हंसने लगे.