ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

New flights : पटना से आज इन शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू; अब मिलेगी सीधी उड़ान

New flights : पटना एयरपोर्ट पर नए समर शेड्यूल में 13 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। पटना से दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं।

03-Apr-2025 07:15 AM

By First Bihar

पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाले विमानों का नया शेड्यूल जारी हो गया है। विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, चेन्नई एवं बेंगलुरु के लिए पटना से एक-एक नई फ्लाइट शुरू की है। अब नई समय सारणी में रोजाना 45 जोड़ी विमानों की आवाजाही होगी। हलांकि, कोलकाता पटना मार्ग पर एक जोड़ी विमान में कमी आई है।


जानकारी के मुताबिक, नए शेड्यूल के मुताबिक, पटना से लिए दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 8.30 बजे, जबकि अंतिम उड़ान एयर इंडिया की रात 10.40 बजे है। पटना से 13 शहरों दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, रांची, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट है। देवघर, अमृतसर, जयपुर, भोपाल, वाराणसी, प्रयागराज के लिए एक भी सीधी विमान सेवा को शामिल नहीं किया गया है।


इसके साथ ही पिछले महीने तक पटना एयरपोर्ट से रोज 43 जोड़ी विमान आते-जाते थे। एक अप्रैल से इनकी संख्या 45 हो गई है। समय सारणी के अनुसार पटना से सुबह 7.35 से रात 11.35 बजे तक विमानों की आवाजाही निर्धारित है। सूची के अनुसार 16 घंटे की अवधि में 45 विमान उतरेंगे और इतने ही विमान उड़ान भरेंगे। पटना से अंतिम उड़ान रात 11.25 उपलब्ध होगी।


इधर, दिल्ली-पटना-दिल्ली मार्ग पर कुल 13 जोड़ी विमान होंगे। पटना से बेंगलुरु के लिए विमान की संख्या 8 जोड़ी से बढ़कर 9 जोड़ी हो गई, जबकि चेन्नई के लिए पटना से अब दो जोड़ी विमान होंगे। पहले इस मार्ग पर एक फ्लाइट थी। मुंबई के लिए पूर्ववत 4, हैदराबाद के लिए 5, कोलकाता के लिए 3, भुवनेश्वर के लिए दो जोड़ी, जबकि अहमदाबाद, रांची, लखनऊ, गुवाहाटी, पुणे और चंडीगढ़ के लिए एक-एक फ्लाइट है।