ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar News: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने खोला खजाना, बिहार के लिए बनाया विकास का यह मेगा प्लान; जानिए..

20-Apr-2025 07:38 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। बिहार में विकास योजनाओं के लिए नरेंद्र मोदी सरकार एक के बाद एक सौगात दे रही है। केंद्र सरकार की तरफ से बिहार को लेकर एक मेगा प्लान तैयार किया गया है।


दरअसल, केंद्र सरकार ने रेलवे के जरिए बिहार के विकास को गति देने का मेगा प्लान तैयार किया है। इसी प्लान के तहत पीएम मोदी आगामी 24 अप्रैल को सहरसा और मुंबई के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन प्रवासी मजदूरों, छात्रों के साथ साथ अन्य कामकाजी लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगी जो बिहार से मुंबई काम की तलाश में जाते हैं।


वहीं राज्य के भीतर यात्रा को सुगम बनाने के लिए तीन अन्य यात्री ट्रेनों का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन तीन ट्रेनों में पिपरा-सहरसा पैसेंजर, बिथान-समस्तीपुर पैसेंजर और अलौली-सहरसा पैसेंजर शामिल है। इसमें बिहार की पहली वंदे मैट्रो ट्रेन पटना और मधुबनी के बीच चलेगी। सेमी हाई स्पीड वाली यह ट्रेन यात्रा के समय को काफी कम कर देगी।


वहीं साल 2024-25 के लिए बिहार में केंद्र सरकार ने 152.33 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा था, जिसमें करीब 86.89 किलोमीटर ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। बिहार में रेल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए साल 2014 से लेकर अबतक रेल मंत्रालय की तरफ से 14715.91 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जिससे बिहार में रेल नेटवर्क में काफी डेवलप किया गया है और आगे भी इसी रफ्तार जारी रखने की योजना है।