25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Feb-2025 10:37 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने जदयू नेता को गोलियों से छलनी कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार,सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के नेता पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह ताजा मामला गया से है जहां बेलागंज थाना क्षेत्र के चिराला पंचायत के चिड़िहारा बीघा गांव में अपराधियों ने बेलागंज जदयू महासचिव एवं उप मुखिया महेश मिश्रा की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बीती रात करीब 9:00 बजे गोली से छलनी कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना बेलागंज पुलिस को मिली मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा जहां रास्ते में उप मुखिया महेश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक जगह से भोज खाकर लौटने के दौरान उनकी हत्या की गयी है।