25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Feb-2025 07:27 AM
By First Bihar
mokama munger four lane : बिहार में पटना जिले के मोकामा से मुंगेर तक बनने वाले फोरलेन ग्रीनफील्ड (नई सड़क) हाइवे के लिए अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए हरी झंडी दे दी है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने यह जानकारी साझा की। इसके बाद अब लोगों को मोकामा से मुंगेर आना जाना आसान होगा।
दरअसल, 81 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना के लिए दो महीने में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तीन-चार महीने के भीतर टेंडर कर दिया जाएगा। इस साल काम शुरू हो जाएगा और दो-तीन वर्षों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से बक्सर से लेकर मुंगेर-मिर्जा चौकी तक का सफर आसान हो जाएगा।
मोकामा-मुंगेर एनएच 80 (नया एनएच 33) का निर्माण मोकामा बायपास से शुरू होगा। यह मुंगेर के चाननपुरा में समाप्त होगा। इस परियोजना के लिए पटना जिले में घोसवरी और मोकामा, लखीसराय के बड़हिया, पिपरिया, सूर्यगढ़ा, लखीसराय और चानन जबकि मुंगेर के जमालपुर और धरहरा प्रखंड में जमीन अधिग्रहण का काम होगा। जमीन अधिग्रहण के पहले लोगों से दावा-आपत्ति की मांग की जाएगी। जमीन अधिग्रहण होते ही टेंडर और फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।
पथ निर्माण विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी कोने से 5 घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बक्सर से मिर्जाचौकी तक चार लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। इसमें बक्सर से परेव तक फोरलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। परेव से दानापुर तक एलिवेटेड रोड का काम चल रहा है। इसके बनने के बाद पटना रिंग रोड होते हुए बख्तियारपुर तक फोरलेन कनेक्टिविटी पूरी हो जाएगी।
इधर, बख्तियारपुर में निर्माणाधीन दोनों आरओबी का निर्माण भी अंतिम चरण में है। मिर्जाचौकी से मुंगेर तक वर्तमान नेशनल हाइवे-80 को 10 मीटर चौड़ी कंक्रीट रोड निर्माण के साथ ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट पर अतिरिक्त फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति में है, जो जून 2025 में पूरा हो जाएगा। मोकामा में राजेंद्र सेतु के समानांतर सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।