सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 08:26 AM
By First Bihar
Patna News : अगस्त से पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक की 6.2 किलोमीटर लंबी लाइन शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पटना में शहरी विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के बाद यह घोषणा की।
उन्होंने योजनाओं की प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, मेट्रो के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक है। पटना के लोगों को मेट्रो की सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। अगस्त से आईएसबीटी एवं मलाही पकड़ी के बीच मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद अन्य प्रायोरिटी कॉरिडोर को भी क्रमबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में 50 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है। अगले पांच साल में आबादी के हिसाब से जितने मकानों की आवश्यकता होगी, वेरिफिकेशन के बाद उतनी दी जाएंगी। पीएम ई-बस सेवा के तहत बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 500 बसें दी गई हैं। मनोहर लाल ने कहा कि पटना के लोगों को जल्द ही मेट्रो सुविधा मिलने लगेगी। अगस्त में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो की 6.2 किलोमीटर लंबी लाइन शुरू हो जाएगी।
बिहार की राजधानी पटना में उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पटना स्थित राजकीय अतिथिशाला में मंत्री को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।
बैठक में मंत्री ने योजना के कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रयोग हो चुके जल प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने 269.44 करोड़ रुपए जारी किए हैं। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष पराशर, अपर सचिव वर्षा सिंह, विजय कुमार मीणा सहित विभिन्न परियोजनाओं के निदेशक एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।