बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
14-Feb-2025 06:44 PM
By FIRST BIHAR
Maha Kumbh Mela Special Train: रेलवे द्वारा महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा हर है। इसी कड़ी में रेलवे अतिरिक्त कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है।
गाड़ी सं. 05720/05719 जोगबनी-टुंडला-जोगबनी महाकुंभ स्पेशल (वाया प्रयागराज) - गाड़ी सं. 05720 जोगबनी-टुंडला कुंभ स्पेशल 15 फरवरी, 2025 को जोगबनी से 18.40 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 05719 टुंडला-जोगबनी कुंभ मेला स्पेशल 17 फरवरी, 2025 को टुंडला से 21.40 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे टुंडला पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन मानसी, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते चलेगी।
गाड़ी सं. 09019/09020 वलसाड-दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला स्पेशल - गाड़ी सं. 09019 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल 23 फरवरी, 2025 को वलसाड से 08.40 बजे खुलकर अगले दिन 10.25 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हुए 14.20 बजे डीडीयू, 15.45 बजे बक्सर, 17.00 बजे आरा रूकते हुए 18.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 09020 दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला स्पेशल 24 फरवरी, 2025 को दानापुर से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.28 बजे आरा, 01.30 बजे बक्सर, 03.15 बजे डीडीयू एवं 05.50 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हुए अगले दिन 09.30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 05841 रंगपारा नॉर्थ-टुंडला कुंभ स्पेशल (वाया प्रयागराज)- गाड़ी सं. 05841 रंगपारा नॉर्थ-टुंडला कुंभ स्पेशल 15 फरवरी, 2025 को रंगपारा नॉर्थ से 17.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 06.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। यह गाड़ी खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज के रास्ते चलेगी।