बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
11-Feb-2025 09:26 AM
By First Bihar
महाकुंभ जाने को लेकर एक बार फिर से जंक्शन पर भीड़ अनियंत्रित हो गयी है. सोमवार शाम के समय पवन एक्सप्रेस छूटने पर यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. एसी-2 से लेकर थर्ड एसी व स्लीपर के करीब 100 ऐसे यात्री नहीं चढ़ पाए, जिनका टिकट पहले से कन्फर्म था. धक्का-मुक्की और भीड़ के कारण यात्री कोच के गेट तक भी नहीं पहुंच सके. जिसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय व सीआइटी कार्यालय में यात्रियों ने हंगामा किया. यात्री दूसरी व्यवस्था करने या पैसा वापसी की मांग पर अड़े थे. इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी की टीम पहुंची, रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण यात्री काफी आक्रोशित थे. यात्रियों ने टिकट का पैसा वापस करने के लिए स्टेशन मास्टर को आवेदन दिया. जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गयी. रेल अधिकारियों के अनुसार देर रात तक इ-टीडीआर व मैन्यूअल एक दर्जन से अधिक यात्रियों के राशि वापसी की प्रक्रिया पूरी की गयी.
एसी कोच का नहीं खुला गेट, दौड़ते रहे यात्री
गाड़ी संख्या-11062 पवन एक्सप्रेस 5.50 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर प्लेस हुई. पहले से प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी. 9 मिनट रुकने के बाद गाड़ी खुल गयी, लेकिन कई एसी कोच का गेट भीतर से लॉक कर दिया गया. जो नहीं खुला. लिखित आवेदन में राजेश कुमार नाम के यात्री ने बताया है कि पवन एक्सप्रेस से उन्हें मुजफ्फरपुर से मुंबई जाना था. थर्ड एसी-बी-6 में तीन सीट कन्फर्म था. लेकिन कोच का दरवाजा नहीं खोला गया. जिसके कारण नहीं चढ़ सके. इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया. पुलिस मौजूद थी. लेकिन कुछ नहीं कर सकी. ऐसी कहानी दर्जनों यात्री की थी.
स्वतंत्रता सेनानी व बरौनी अहमदाबाद में रही अफरातफरी
देर रात स्वतंत्रता सेनानी व बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही. जो यात्री पवन एक्सप्रेस में नहीं चढ़ सके, जंक्शन पर डटे हुए थे. हंगामा होने के बाद आरपीएफ व जीआरपी की हलचल बढ़ गयी. गाड़ी संख्या-19052 मुजफ्फरपुर वलसाड से वाराणसी जाने के लिए भी काफी भीड़ थी. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार व टीम देर रात ट्रेन को पास कराने में जुटी रही.