ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट

दिल्ली ले जाने से पहले मेडिकल चेकअप के लिए लालू को पारस ले जाया गया है। वही उनकी पत्नी राबड़ी देवी दिल्ली जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंची थीं लेकिन जैसे ही पता चला कि लालू यादव को पारस में भर्ती कराया गया है तब वो पारस हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गईं।

02-Apr-2025 03:53 PM

By First Bihar

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। दिल्ली ले जाने से पूर्व उन्हें पटना के राजाबाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह अचानक उनका ब्लड शुगर बढ़ गया और बीपी लो हो गया था। जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो गयी। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी। लेकिन दिल्ली जाने से पहले लालू को पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से छोटे बेटे तेजस्वी यादव उन्हें लेकर पारस पहुंचे हैं। 


दिल्ली ले जाने से पहले मेडिकल चेकअप के लिए लालू को पारस ले जाया गया है। वही उनकी पत्नी राबड़ी देवी दिल्ली जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंची थीं लेकिन जैसे ही पता चला कि लालू यादव को पारस में भर्ती कराया गया है तब वो भी एयरपोर्ट से सीधे पारस हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गयी।


ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि पारस हॉस्पिटल में मेडिकल टीम की जांच के बाद लालू को दिल्ली ले जाया जाएगा। राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल के बाहर राजद सुप्रीमो के समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जैसे ही उन्हें मालूम चला की उनके नेता लालू यादव को पारस लेकर आया गया है तो वो भी अस्पताल के बाहर पहुंच गये। 


लोगों की भीड़ को देखते हुए पारस हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा व्य़वस्था बढ़ा दी गयी है। आज महापर्व चैती छठ का खरना है, लालू के समर्थक छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर बढ़ गया और बीपी लो हो गया है जिसके कारण उनकी तबीयत बि़गड़ गयी। हाथ और पीठ पर घाव हो जाने से परेशानी और बढ़ गयी है। अस्पताल में उन्हें इंसूलीन दिया जा रहा है साथ में बीपी की दवाइयां भी दी जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है उन्हें शाम 7 बजे नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा।