ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / INDIAN RAILWAY: कोडरमा से पटना तक नया रेलवे रूट, झारखंड-बिहार की कनेक्टिविटी में...

INDIAN RAILWAY: कोडरमा से पटना तक नया रेलवे रूट, झारखंड-बिहार की कनेक्टिविटी में क्रांति

नई रेलवे लाइन बनने के बाद रांची से जसीडीह 310 KM का सफर 255 KM हो जाएगा। वही कोडरमा, हजारीबाग सहित बिहार के लोगों को देवघर जाने में सहूलियत होगी।

12-Feb-2025 10:25 PM

By First Bihar

INDIAN RAILWAY: झारखंड और बिहार के बीच रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम चल रहा है। कोडरमा से पटना तक एक नया रेलवे रूट विकसित किया जा रहा है, जिससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा में काफी सुविधा होगी। इस नए रूट के चालू होने से रांची से जसीडीह की दूरी 55 किलोमीटर कम हो जाएगी।



कोडरमा से कोयरीडीह, जमुआ होते हुए जसीडीह तक जाने वाली यह नई लाइन करीब 45 किलोमीटर लंबी है। इससे रांची से जसीडीह का सफर 310 किलोमीटर से घटकर 255 किलोमीटर हो जाएगा। जून माह से कोडरमा-तिलैया और राजगीर-पटना के नए रूट पर परिचालन शुरू होने की संभावना है।



टनल और पुल: निर्माणाधीन कोडरमा-तिलैया लाइन पर 17 किलोमीटर झरैया तक एक पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना है। इस लाइन पर बन रहे कुछ बड़े टनल एवं पुलों के निर्माण के बाद कोडरमा-तिलैया-राजगीर 64 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण पूरा हो जाएगा। कोडरमा से राजगीर होते हुए मेन लाइन पटना तक एक नया रेलवे रूट तैयार हो जाएगा। कोडरमा से झारखंड की राजधानी रांची पहले से ही दो अलग-अलग लाइनों से जुड़ा है।



कोडरमा से जमुआ होकर जसीडीह तक नई रेल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना रेल खंड 133 किलोमीटर के दोहरीकरण का कार्य अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा। दोहरीकरण होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और मालगाड़ियों और एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ोतरी होगी। यह परियोजना झारखंड और बिहार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।