Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
20-Apr-2025 09:36 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में अफीम की अवैध खेती पर एक बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन में करीब 800 एकड़ में फैली अफीम और भांग की फसल को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ड्रोन और सेटेलाइट इमेज के जरिए चिन्हित क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई के दौरान 790.5 एकड़ में अफीम की और 21.54 एकड़ में भांग की खेती की पहचान हुई।
इस अभियान के तहत अब तक 146 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। यह पूरा अभियान विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया, जहां पहले पुलिस की पहुंच मुश्किल मानी जाती थी।
नक्सल प्रभाव में आई कमी, सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोत्तरी
राज्य में नक्सलियों के प्रभाव में आई गिरावट के बाद अब इन क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा बलों की नियमित गश्त और सघन निगरानी से अवैध गतिविधियों में कमी आई है। उत्तर बिहार को पहले ही नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है, वहीं अब दक्षिण बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर फोकस किया जा रहा है।
गया और औरंगाबाद बने फोकस पॉइंट
सबसे ज्यादा कार्रवाई गया के चकरबंधा और धनगई तथा औरंगाबाद के कुछ इलाकों में हुई है। इन स्थानों पर बिहार पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है।
जनसहयोग बना बड़ी ताकत
आपको बता दे कि इस ऑपरेशन में स्थानीय लोगों का सहयोग भी अहम साबित हुआ। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही झारखंड से सटे इन जंगली इलाकों में नक्सलवाद और अफीम की खेती दोनों समाप्त हो जाएंगे।