बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
12-Feb-2025 06:24 PM
By First Bihar
Bihar News: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है । यह अगले आदेश तक उच्च शिक्षा के निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार को मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक उदयन मिश्रा को स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक पर्यटन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिंहा को जल संसाधन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक श्याम बिहारी मीणा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है। पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को संसदीय कार्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा में अपर सचिव अहमद महमूद को निदेशक तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।
बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको), पटना के प्रबंध निदेशक 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर को नि:शक्तता समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। वही समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है। 2017 बैच के आईएएस अभय झा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाश निगम लिमिटेड, पटना को ग्रामीण कार्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।


