चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
28-Feb-2025 08:52 AM
By First Bihar
बिहार को एक और ग्रीनफील्ड फोर लेन एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने जा रही है। राजधानी पटना से भोजपुर होते हुए सासाराम तक 120 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए 3900 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है और केंद्रीय वित्त समिति की पीपीपीएसी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अप्रेजल कमेटी) से मंजूरी का इंतजार है। संभावना है कि मार्च महीने में मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
पटना-आरा-सासाराम एनएच-119ए के निर्माण के तहत सोन नदी पर नया फोर लेन पुल बनाया जाएगा। यह सड़क आरा शहर के बाहरी इलाके से होकर गुजरेगी, जिससे आरा शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा। इस ग्रीनफील्ड फोर लेन के निर्माण से भोजपुर के दक्षिणी हिस्से से पटना आने-जाने वाले वाहनों को अब आरा शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। साथ ही सासाराम से पटना की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा में समय की बचत होगी।
इस फोरलेन के निर्माण से पटना, अरवल, भोजपुर, रोहतास और सासाराम के लाखों लोगों को फायदा होगा। खासकर नौबतपुर, अरवल, सहार, पीरो, हसन बाजार, संझौली और नोखा जैसे इलाकों के लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम होते हुए पटना से वाराणसी जाने का रास्ता भी आसान करेगा।
इस ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेसवे को पीएम गति शक्ति योजना के तहत 27 सितंबर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली थी। इसके बाद एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार छह मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के खत्म होने से पहले परियोजना के लिए राशि जारी होने की उम्मीद है।
इस हाईवे में आरा शहर के लिए रिंग रोड भी शामिल होगा, जिससे शहर के ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सोन नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा, जो कोइलवर पुल से करीब 10 किलोमीटर दूर होगा। इस परियोजना का निर्माण दो हिस्सों में किया जाएगा- पहला हिस्सा पटना से आरा तक 46 किलोमीटर और दूसरा हिस्सा आरा से सासाराम तक 74 किलोमीटर लंबा होगा।
यह ग्रीनफील्ड फोर लेन एक्सप्रेसवे बिहार में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करेगा। पटना, भोजपुर, रोहतास और सासाराम जैसे महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ने वाली यह सड़क यात्रा को आसान बनाएगी, ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगी और औद्योगिक विकास को गति देगी। आने वाले दिनों में यह परियोजना बिहार के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर साबित होगी।