चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
25-Feb-2025 08:04 PM
By First Bihar
Mukesh Sahni: उत्तर प्रदेश में दिवंगत धर्मात्मा के गांव वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बधाया। धर्मात्मा आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को सजा दिये जाने की भी मांग की।
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद के गांव नरकटहा, थाना पनियारा, जनपद महराजगंज, उत्तर प्रदेश पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
शोकाकुल परिजनों से मिलने के बाद ' सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि धर्मात्मा निषाद आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में राजनीति करने के समर्थक नहीं हैं, लेकिन समाज के एक युवा की मौत हुई है और हम इस पर न्याय की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धर्मात्मा होनहार युवक थे। इस मामले में चार नाम सामने आए लेकिन एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने संजय निषाद के इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि संजय निषाद खुद सरकार के अंग हैं, यहां से लेकर दिल्ली तक में उनकी ही सरकार है। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मान रही है तो उन्हें धरना पर बैठ जाना चाहिए। हमलोग भी उनके समर्थन में आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होगा, करना होगा। इस मामले में सत्ता में बैठे लोगों का ही नाम आ रहा है। सरकार को हर बिंदु पर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इसे लेकर प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता को पत्र भी लिखेंगे।