Budget Session Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीनी घुसपैठ का मामला, सदन में हुआ जोरदार हंगामा Budget Session Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीनी घुसपैठ का मामला, सदन में हुआ जोरदार हंगामा बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! राजधानी से सटे इलाके में युवक की हत्या, इलाके में हडकंप NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प Patna Airport : पटना से उड़ेगा इंटरनेशनल फ्लाइट, एयरपोर्ट पर लगेगा रडार; जानिए क्या है पूरी खबर
16-Apr-2025 03:59 PM
By First Bihar
Corrupt CO Bihar : बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर शिकंजा कसा गया है। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गाँव के रहने वाले निलंबित अंचलाधिकारी और सीओ प्रिंस राज के खिलाफ आज सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) द्वारा छापेमारी की गई।
स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम ने निलंबित अधिकारी प्रिंस राज के आवास में लगभग तीन घंटे तक गहन तलाशी ली। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्रिंस राज की कुल संपत्ति उनके घोषित आय से लगभग 90% अधिक है। पहली जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंस राज के पास अनुमानित 28 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति है। इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य आय से अधिक संपत्ति के मामले की जाँच करना था। सूत्रों के अनुसार, मधुबनी और शेखपुरा में एक साथ छापेमारी शुरू हुई। डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा इस अभियान का नेतृत्व किया जा रहा है|
छापेमारी के दौरान SVU ने प्रिंस राज के आवास के विभिन्न कमरों की तलाशी ली तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। इन दस्तावेजों में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस राज ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दे कर दोनों बार अलग-अलग नाम से पास किया है। 2004 में उन्होंने धर्मेंद्र कुमार के नाम से और 2006 में प्रिंस राज के नाम से मैट्रिक परीक्षा पास की, जिसके प्रमाण पत्र भी विजिलेंस टीम द्वारा जप्त किए गए हैं।
प्रिंस राज के पिता, रघुनंदन साहू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान उनके बेटे के घर से कई कागजात और संपत्ति के पेपर जाँच अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और मीडिया से दूरी बनाए रखी है। प्रिंस राज के पिता ने कहा कि "छापेमारी के बाद हमें यह जानकर बहुत हैरानी हुई कि हमारे बेटे के पास घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति है। हमें उम्मीद है कि इस मामले में हमलोगों को जल्द राहत मिलेगी |