Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
21-Apr-2025 05:16 PM
By First Bihar
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पिछले तीन-चार दिनों से कहां थे? उनकी पार्टी के कई नेताओं से हमने ये सवाल पूछा लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे पाया. बहुत खोजबीन के बाद पता चला कि चिराग पासवान मुंबई में हेयरकट करा रहे थे लेकिन पटना में उनके सांसद जीजा अरूण भारती ने बड़ा ऐलान कर दिया. चिराग पासवान इस दफे बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं.
अरूण भारती का ऐलान
इस बीच चिराग पासवान के जीजा अरूण भारती आज पटना पहुंचे. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. अरूण भारती ने कहा कि चिराग पासवान ने अपनी राजनीति की धुरी हमेशा बिहार को बनाया है. अगर पार्टी कहेगी या पार्टी के कार्यकर्ता चाहेंगे कि चिराग पासवान बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ें तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं औऱ मैदान में उतर सकते हैं.
बिहार में बड़ी जिम्मेवारी निभायेंगे चिराग
अरूण भारती ने कहा कि उनकी ही नहीं बल्कि एलजेपी(रामविलास) के तमाम कार्यकर्ताओं की उम्मीद है कि चिराग पासवान बिहार में बड़ी जिम्मेवारी संभालें. अरूण भारती ने कहा कि वे अपनी पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं से मिलते हैं. बिहार के जिस गांव, गली, मोहल्ले में गये हैं वहां के तमाम लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार में आकर बड़ी जिम्मेदारी निभायें.
चिराग पासवान के जीजा अरूण भारती ने कहा कि वैसे तो बिहार में एलजेपी(आर) एनडीए गठबंधन में है. इस गठबंधन में सर्वसम्मति से तय होगा कि किस नेता को कौन सी जिम्मेवारी निभानी है. लेकिन चिराग पासवान तैयार हैं. अगर पार्टी आदेश करेगी तो चिराग पासवान बड़ी जिम्मेवारी निभाने को तैयार हैं. वे इससे पीछे नहीं हटेंगे.
उधर मुंबई में हेयरकट ले रहे चिराग
दिलचस्प बात ये है पिछले तीन चार दिनों से चिराग पासवान मुंबई में थे. मुंबई का एक वीडियो भी फर्स्ट बिहार को मिला है, जिसमें वे एक मशहूर हेयर डिजायनर से हेयर कट करा रहे हैं. ये वीडियो दो दिन पहले का है. चिराग पासवान चार दिन पहले बिहार दौरे पर आये थे. उसके बाद वे किसी सार्वजनिक या सरकारी कार्यक्रम में नहीं दिखे. आज शाम उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें वे कुछ लोगों से मिल रहे थे।