समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
17-Dec-2025 07:20 AM
By First Bihar
Chandan Mishra Murder Case: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपित और कुख्यात अपराधी ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह को मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से पटना के बेऊर जेल लाया गया। पटना पुलिस अब शेरू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस जांच में शेरू की भूमिका चंदन मिश्रा हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आई है, जिसके बाद उसे इस मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल शूटरों समेत हत्या में सहयोग करने वाले कई आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, अब तक हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि शेरू से पूछताछ के दौरान हथियार की बरामदगी के साथ-साथ हत्याकांड से जुड़े कई छिपे हुए तथ्यों का खुलासा हो सकता है। इसी उद्देश्य से उसे रिमांड पर लेकर विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
बताया गया है कि ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह बक्सर जिले के सिमरी गांव का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है। गौरतलब है कि चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने कोलकाता से शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके मौसेरे भाई नीशु खान और नीशू के दो स्टाफ हर्ष व भीम को गिरफ्तार किया था। वहीं, आरा से शूटर बलवंत, रविरंजन सिंह और अभिषेक को पकड़ा गया था। इसके अलावा शूटरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में यूपी के मिर्जापुर से राजेश और धन्नू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पूरे हत्याकांड की साजिश और नेटवर्क की परतें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।