ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Chaiti Chhath Puja 2025: सीएम नीतीश ने प्रदेशवासियों को चैती छठ की दी बधाई, नहाय-खाय के साथ कल से महापर्व की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिये सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आये। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

31-Mar-2025 06:52 PM

By First Bihar

Chaiti Chhath Puja 2025: कल मंगलवार 1 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की शुरुआत होगी। 2 अप्रैल को खरना और 3 अप्रैल को डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उसके अगले दिन 4 अप्रैल को उगते हुए भगवान भास्कर को छठव्रतियां अर्घ्य देंगी। उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिये सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आये।


चैती छठ को लेकर पटना सिटी से लेकर दानापुर तक गंगा घाटों पर साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। छठ घाट पर व्रतियों को कोई असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा गया है। छठ घाट के पास बैरिकेडिंग, लाइटिंग, चेंजिंग रूम, हेल्प डेस्क, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। घाट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। 


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉच टावर लगाया जा रहा है। दानापुर में रामजीचक, फक्कड़ महतो, नारियल घाट, राजपूताना घाट और शाहपुर के घाट को अर्घ्य देने के लिए तैयार किया जा रहा है। वही पटना सिटी में पीरदमारिया घाट, गड़ेडियां घाट समेत कई अन्य घाटों को अर्घ्य देने के लिए तैयार किया जा रहा है। 


नगर निगम की टीम साफ-सफाई के काम में लगी हुई है। छठव्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी ना हो इसे लेकर गंगा घाटों पर बांस बल्ला से घेरकर बैरिकेडिंग की गयी है। सुरक्षा को लेकर गंगा घाट पर वॉच टावर बनाया जा रहा है। जहां खड़े होकर पुलिसकर्मी घाटों की निगरानी करेंगे। महिलाओं के लिए दर्जनों चेंजिग रूम की व्यवस्था की जा रही है।