ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / BSEB Inter Exam: बदल गया बिहार इंटर परीक्षा का नियम, सेंटर जाने से...

BSEB Inter Exam: बदल गया बिहार इंटर परीक्षा का नियम, सेंटर जाने से पहले छात्र रखें इस बात का ध्यान

BSEB Inter Exam: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में अब परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. नकल पर रोक लगाने के लिए बोर्ड ने यह नया नियम लागू किया है.

06-Feb-2025 07:50 AM

By First Bihar

BSEB Inter Exam: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के चौथे दिन से परीक्षार्थियों के लिए एक नया नियम लागू कर दिया गया है। अब परीक्षा केंद्रों पर जूता-मोजा पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह सख्त नियम नकल पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। आज यानी  6 से 15 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में सभी परीक्षा केंद्रों पर इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।


जानकारी हो कि, बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गुरूवार को परीक्षा के प्रथम पाली में विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई है। दूसरी पाली में कला संकाय और वोकेशनल कोर्स के छात्रों ने हिंदी की परीक्षा दी जाएगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इंटर परीक्षा के तीसरे दिन विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने फिजिक्स की परीक्षा दी, जिसमें कुल 6,39,685 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, भूगोल और बिजनेस स्टडी की परीक्षा में 4,90,382 छात्रों ने भाग लिया।सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन कदाचार के मामले भी सामने आए। 


वहीं, बिहार बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 10 जिलों से कुल 26 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। इनमें गोपालगंज और वैशाली से 6-6, पटना और सारण से 3-3, भोजपुर और गया से 2-2, जबकि नवादा, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए. इसके अलावा, अरवल, नालंदा, भोजपुर और सुपौल में 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, जो किसी और की जगह परीक्षा दे रहे थे। 


साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए फिजिक्स की परीक्षा चुनौतीपूर्ण रही। खासकर बायोलॉजी स्ट्रीम के छात्रों को कठिनाई हुई, जबकि मैथ स्ट्रीम के विद्यार्थियों को प्रश्न अपेक्षाकृत सरल लगे। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों ने कई छात्रों को उलझन में डाल दिया। जबकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गर्दनीबाग, अमलाटोला, मिलर स्कूल और बांकीपुर राजकीय बालिका प्लस 2 विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था की जांच की। केंद्राधीक्षकों और दंडाधिकारियों से परीक्षा संचालन की समीक्षा की गई।