बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान
21-Feb-2025 02:50 PM
By First Bihar
PATNA : BPSC 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि की भी घोषणा कर दी है। इसके बाद अब इसकी तैयारी हो लेकर बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है। अब इस परीक्षा में मेंस पेपर की तैयारी बिहार सरकार फ्री में करवाने जा रही है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी भी कर ली गई है।
दरअसल, बिहार सरकार प्रारंभिक परीक्षा में सफल छात्रों को मुफ़्त में तैयारी करवाने की तैयारी में जुट गई है। BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवाने की जिम्मेदारी श्रम संसाधन विभाग को दी गई है। इसको लेकर विभाग के तरफ से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने निर्देश दिया है कि नियोजन भवन के छठे मंजिल पर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय के करियर इन्फॉर्मैशन सेंटर में अभ्यर्थियों को तैयारी कारवाई जाएगी। मुख्य परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को BPSC परीक्षा पास कर नियोजन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, उप निदेशक के पद पर कार्यरत अधिकारी मार्गदर्शन देंगे और तैयारी करवाएंगे।
इधर, विभाग ने मुख्य परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी विभाग के द्वारा जारी एक मोबाईल नंबर 8825274020 पर संपर्क कर अपना निबंधन करवा सकते हैं। मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी के लिए अभ्यर्थी 23 फरवरी तक अपना निबंधन करवा सकते हैं।