ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत

Patna Police: बालू-शराब माफियाओं से 'गिफ्ट' लेने में फंसे पटना के थानाध्यक्ष...जांच में दोषी पाए गए अब होगा एक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना ने तत्कालीन बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार के विदाई समारोह में उपहार प्राप्ति की जांच कर उन्हें दोषी पाया।

Patna Police: बालू-शराब माफियाओं से 'गिफ्ट' लेने में फंसे पटना के थानाध्यक्ष...जांच में दोषी पाए गए अब होगा एक्शन

20-Dec-2025 03:34 PM

By First Bihar

Patna Police: पटना के बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार पर बालू और शराब माफियाओं से विदाई समारोह में उपहार लेने का आरोप लगा है। इसके बाद अब जांच में उन्हें दोषी पाया गया, लिहाजा अब इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई होगी।


सोशल मीडिया पर एक लेख के माध्यम से यह जानकारी सामने आई थी कि तत्कालीन बिक्रम थानाध्यक्ष, विनोद कुमार ने अपने विदाई समारोह के दौरान शराब माफिया, बालू माफिया और अन्य अपराध से अर्जित संपत्ति जब्ती हेतु भेजे गए प्रस्ताव से संबंधित व्यक्तियों से उपहार (गिफ्ट) प्राप्त किए हैं। इसके बाद  नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) यानी सिटी एसपी (पश्चिमी) पटना ने स्वतः संज्ञान लिया और मामले की विस्तृत जाँच का आदेश दिया।


जाँच 24 घंटे के भीतर पूरी की गई और प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष विनोद कुमार दोषी पाए गए हैं। जाँच के दौरान सामने आया कि उन्होंने बिहार सरकार सेवक नियमावली-1976 के नियम 14 का उल्लंघन किया। इस नियम के तहत किसी भी सरकारी अधिकारी को उपहार स्वीकार करने के लिए निर्धारित प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होता है। विनोद कुमार द्वारा विदाई समारोह में प्राप्त उपहारों की उचित स्वीकृति नहीं ली गई, जिससे यह नियम का उल्लंघन माना गया।


इसके अलावा, बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1976 के नियम 15 के अनुसार, थानाध्यक्ष जैसे पद पर नियुक्त व्यक्ति को विदाई समारोह आयोजित करने के लिए सरकार की पूर्व स्वीकृति लेना आवश्यक है। जाँच में यह भी पाया गया कि विनोद कुमार ने बिना किसी पूर्व अनुमति के यह समारोह आयोजित किया, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।


विशेष रूप से जाँच में यह भी सामने आया कि उक्त विदाई समारोह में ऐसे लोग भी मौजूद थे जिनकी अपराधिक प्रवृत्ति थी। इस प्रकार की उपस्थिति न केवल "सामुदायिक पुलिसिंग" के उद्देश्य के खिलाफ है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को भी कमजोर करती है। ऐसे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि समारोह का आयोजन पूरी तरह से अनुचित और नियमों के विपरीत हुआ।


इन निष्कर्षों के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) यानी सिटी एसपी (पश्चिमी)  पटना ने तत्कालीन बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, उनके द्वारा प्राप्त उपहारों का मूल्यांकन अलग से कराया जाएगा। इस मामले में अग्रतर कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक पटना को अनुशंसा भेजी गई है।


पुलिस विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा उपहार लेना, नियमों की अनदेखी करना और अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के संपर्क में आना गंभीर मामला है। यह न केवल सरकारी कार्यप्रणाली के खिलाफ है, बल्कि आम जनता में पुलिस प्रशासन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।वर्तमान में मामला अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना को भेजा गया है।