ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, पटना समेत कई जिलों में तापमान...

Bihar Weather: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, पटना समेत कई जिलों में तापमान गिरा

Bihar Weather: बिहार में ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है, लेकिन राज्य के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

18-Dec-2025 07:07 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है, लेकिन राज्य के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। खासकर सुबह और देर रात सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ रही है।


राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस घटकर 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान में लगातार कमी के चलते दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस की गई।


मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार पटना समेत पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, समस्तीपुर, वैशाली और गया जिलों में रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।


घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आने की संभावना है, खासकर राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य हिस्सों में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, वहीं बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है।