ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: अगले 2 घंटे इन 5 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग...

Bihar Weather: अगले 2 घंटे इन 5 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के 5 जिलों में अगले 2-3 घंटे बारिश मचाएगी तबाही, IMD और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से घर में रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

27-Jun-2025 03:17 PM

By First Bihar

Bihar Weather: राज्य में मानसून की सक्रियता के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने 27 जून को पटना, सारण, औरंगाबाद, लखीसराय और जमुई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट शुक्रवार शाम 4:25 बजे तक प्रभावी रहेगा। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है कि इस दौरान स्थिति जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने विशेष रूप से खेतों में काम करने वाले किसानों, बच्चों और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे न जाने की सलाह दी है। बिजली के खंभों, पेड़ों और असुरक्षित स्थानों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है, क्योंकि तेज हवाओं और बिजली गिरने से गंभीर हादसे हो सकते हैं। पहले भी बिहार में मानसून के दौरान वज्रपात से कई लोगों की जान जा चुकी है।


बात करें राजधानी की तो इस दौरान पटना में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में और कमी आएगी। अन्य जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि 17 अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है।