ब्रेकिंग न्यूज़

Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट; ठंड बढ़ने के आसार, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण बिहार में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

Bihar Weather

13-Feb-2025 06:00 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में बीते कुछ दिनों से तेज धूप और तापमान में वृद्धि देखी गई थी, लेकिन अब प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से ठंडक बढ़ रही है। लोग सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज से ठंड और कोहरे में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


8 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। असम के ऊपर बने एक चक्रवातीय परिसंचरण और जेट स्ट्रीम की वजह से हवाएं पूर्वोत्तर भारत में प्रभाव डाल रही हैं। इसका असर बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। दिन में धूप खिलने की संभावना है, लेकिन पछुआ हवा की वजह से धूप में नमी बनी रहेगी। शाम के समय सूरज ढलते ही कनकनी में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव होगा।


आज का मौसम पूर्वानुमान

बुधवार यानी आज सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है। इन जिलों में दिन के समय हल्की धूप देखने को मिलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का असर बना रहेगा। बिहार में आज अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिहार के इस बदलते मौसम के चलते लोगों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य और यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।