Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद
27-Feb-2025 06:00 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार के उत्तरी हिस्सों में हुई बारिश ने तापमान को प्रभावित किया है। अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पटना समेत अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी कम हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान 11.8 से 18.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों में सुपौल के भीमनगर में 22.4 मिमी और बीरपुर में 8.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
28 फरवरी से 1 मार्च के दौरान फिर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, गांगेय पश्चिम बंगाल, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर बिहार के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। खासतौर पर तराई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
28 फरवरी से 1 मार्च के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। पटना, गया, मुंगेर, भागलपुर, गोपालगंज, नालंदा, नवादा समेत दक्षिणी बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
गुरुवार को कैसा रहा मौसम?
गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और शेखपुरा में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि, बादल छाए रहने और नमी युक्त वातावरण के कारण ठंडक का एहसास हुआ। पटना समेत 20 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बांका में बारिश ने किसानों को दी राहत
बांका जिले में रविवार सुबह हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। गेहूं, मकई, सरसों और आम की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है। हालांकि, दलहन फसलों, विशेष रूप से चना को आंशिक क्षति होने की आशंका है। पिछले कुछ हफ्तों से तापमान में बढ़ोतरी और दिसंबर-जनवरी में बारिश न होने के कारण किसान फसल के उत्पादन को लेकर चिंतित थे। सोमवार की बारिश ने किसानों को राहत दी है, खासकर आम के बागानों के लिए यह संजीवनी साबित हो सकती है।
अमोनिया उर्वरक की बढ़ती कीमत से किसान परेशान
बारिश ने खेतों की सिंचाई के खर्च को कम कर दिया है, लेकिन किसानों को यूरिया महंगे दामों पर खरीदना पड़ा। 267 रुपये की यूरिया बोरी 300 से 400 रुपये तक में बेची जा रही है, जिससे किसानों की लागत बढ़ गई है।
कृषि विभाग की राय
बिहार कृषि विभाग के अधिकारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कुछ पंचायतों में अच्छी बारिश हुई है। इससे गेहूं, मकई, सरसों और आम की फसल को फायदा होगा और बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ गई है। बिहार में मौसम का यह बदलाव फसलों के लिए मिश्रित असर डाल सकता है। जहां बारिश ने किसानों को राहत दी है, वहीं कृषि निवेश की बढ़ती कीमतें उनके लिए चुनौती बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है।