Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
17-Dec-2025 01:59 PM
By First Bihar
Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में, उन्होंने राज्य भर के ADM और DCLR और CO को कल यानी 18 दिसंबर, गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में बुलाया है। इस बैठक में भूमि से जुड़ीं समस्याओं के निदान पर चर्चा की जाएगी और उनके त्वरित समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम “भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला” रखा गया है। इस कार्यशाला की अध्यक्षता स्वयं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। बताया जा रहा है कि यह कार्यशाला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और इसके माध्यम से सभी जिलों में भूमि सुधार संबंधित मामलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उपायों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
कार्यशाला में शामिल होने वाले अधिकारी अपने-अपने जिलों से भूमि से जुड़ीं प्रमुख समस्याओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, भूमि अभिलेख, रजिस्ट्री, और अन्य राजस्व प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का उद्देश्य सभी अधिकारियों को मार्गदर्शन देना और सुनिश्चित करना है कि भूमि सुधार से जुड़ी सरकारी नीतियों का लाभ आम जनता तक तेजी से पहुंचे।
“मालूम हो कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम की शुरुआत अपने पटना स्थित सरकारी आवास से की थी। इस दौरान उन्होंने पटना जिले के सभी प्रखंडों के लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निपटारे को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि- वे भौकाल बनाने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि सीधे एक्शन लेने वाले नेता हैं।” इसके अलाबा कई मामलों के निपटारा को लेकर उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद अब वापस से नई अपडेट यह आई है कि विजय सिन्हा ने राज्य के सभी अधिकारियों को पटना बुलाया है और वह भूमि से जुड़ें मामलों की समीक्षा करेंगे।
ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी भूमि से जुड़े मामलों पर अपने अनुभव साझा करेंगे और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए उपाय सुझाएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की बैठकें अधिकारियों में जवाबदेही बढ़ाने और जमीन संबंधी मामलों में भ्रष्टाचार को रोकने में भी मदद करती हैं।
भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला का उद्देश्य न केवल भूमि से संबंधित विवादों का त्वरित समाधान करना है, बल्कि आम जनता को सरकारी भूमि नीतियों के प्रति जागरूक करना भी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इस कार्यशाला के माध्यम से सभी अधिकारियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना और उनका समय पर समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस कार्यशाला के बाद राज्य भर में भूमि सुधार और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यशाला में प्राप्त दिशानिर्देशों को अपने-अपने जिलों में तुरंत लागू करें।अंततः, यह बैठक बिहार सरकार की भूमि सुधार और जनकल्याण नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राज्य सरकार की यह पहल यह सुनिश्चित करेगी कि भूमि से संबंधित मुद्दों का समाधान शीघ्र, पारदर्शी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप हो।