ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Transport News: पटना DTO में दलालों का राज ? काम नहीं किया...

Bihar Transport News: पटना DTO में दलालों का राज ? काम नहीं किया तो ऑपरेटर की कर दी पिटाई...हद तो तब जब मामले को दबाया जा रहा, आखिर क्या है मजबूरी...

Bihar Transport News: पटना डीटीओ कार्यालय के एक ऑपरेटर की मुख्य गेट के समीप दलालों ने पिटाई कर दी है. इस खबर के बाह दफ्तर में हड़कंप है. हालांकि पूरे मामले को दबाने की कोशिश जारी है.

09-Feb-2025 05:45 PM

By Viveka Nand

Transport News: परिवहन विभाग के कार्यालयों में दलाल राज कायम है. दलाल इतने ताकतवर हो गए हैं कि अब सरकारी कर्मियों पर भारी पड़ रहे. दलालों को ताकतवर बनाने में डीटीओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मियों की बड़ी भूमिका है, वरना बाहरी इतना ताकतवर कैसे हो सकता है? दलालों को अवैध रूप से कार्यालय में इंट्री कराकर काम कराया जाता है, बदले में मोटी रकम की उगाही की जाती है.कई जिलों से ऐसी शिकायत मिलती है. राजधानी पटना के जिला परिवहन कार्यालय में भी दलालों का वर्चस्व है. दलाल इतने हावी हैं कि अब सरकारी कर्मियों की पिटाई भी कर दे रहे. जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पटना डीटीओ कार्यालय के एक ऑपरेटर की मुख्य गेट के समीप दलालों ने पिटाई कर दी है. इस खबर के बाद से दफ्तर में हड़कंप है. हालांकि पूरे मामले को दबाने की कोशिश जारी है.

पटना डीटीओ कार्यालय के एक ऑपरेटर की पिटाई

पटना जिला परिवहन कार्यालय से चौंकाने वाली खबर है. दलाल इतने ताकतवर हो गए हैं कि समय पर काम नहीं करने पर पिटाई भी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने दलाल का काम समय से नहीं किया. सूत्र बताते हैं कि उक्त ऑपरेटर ने बिना लाभ लिए काम करने से इंकार कर दिया. जिससे मामला बढ़ गया.ऑफिस से काम निबटाकर ऑपरेटर दफ्तर के बाहर पहुंचा, इसके बाद उक्त दलाल ने कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी. कर्मी ने इसकी जानकारी डीटीओ कार्यालय के दूसरे कर्मचारियों को दी. इसके बाद हड़कंप मच गया. चूंकि, उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर की पिटाई गेट के बाहर पास की गई थी, लिहाजा मामले को दबाने की कोशिश शुरू हुई. किसी तरह से मैनेज किया जा रहा है.बात बाहर न जाए, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है. क्यों कि दलाल है तभी तो दफ्तर में हरियाली है.

पटना डीटीओ में दलाल राज...?

जानकार बताते हैं कि पटना जिला परिवहन कार्यालय में कई दलाल सक्रिय हैं.सभी को ऊपरी संरक्षण प्राप्त है. बजाप्ता सरकारी कर्मी की तरह दलाल भी काम करते हैं. जानकार बताते हैं कि दो-तीन ऐसे एजेंट (संज#-गुड्#) हैं जो किसी कर्मी से ज्यादा ताकतवर है. बजाप्ता उनके लिए अलग जगह (छत पर) दी गई है. हमने पटना के जिला परिवहन पदाधिकारी से जानना चाहा कि क्या आपके दफ्तर के किसी ऑपरेटर के साथ किसी एजेंट ने मारपीट की है ? क्या डीटीओ कार्यालय में दलालों का साम्राज्य है? एजेंट बतौर कर्मी की तरह काम कर रहा है ? संज# और गुड्# कौन है ? पटना डीटीओ ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी.