Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
21-Apr-2025 01:22 PM
By Viveka Nand
Bihar Transfer-Posting: नीतीश सरकार ने आज सोनवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त को हटाकर नए अधिकारी की पोस्टिंग की गई है.
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे दो अधिकारियों को मिली पोस्टिंग
औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह को स्थानांतरित कर बिहार विद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे शाहनवाज अहमद को सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग में उपसचिव, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मोहम्मद मंजूर आलम को अपर समाहर्ता लोक शिकायत बेगूसराय बनाया गया है. वहीं निदेशक लेखा प्रशासन सारण कयूम अंसारी को राज्य निर्वाचन प्राधिकार में संयुक्त सचिव बनाया गया है .
स्वास्थ्य विभाग में दो ओएसडी बनाये गए
निदेशक लेखा प्रशासन पूर्णिया नीरज नारायण पांडेय को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है. स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी आनंद प्रकाश को वरीय उप समाहर्ता गया, सारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप सचिव बनाया गया है. शिवहर के वरीय उपसमाहर्ता अनिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. शाहपुर पटोरी के भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को स्थानिक आयुक्त का कार्यालय नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. गया के वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य विभाग पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.
दो आईएएस अफसरों की पोस्टिंग
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किय़ा गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अदिसूचना जारी कर दी गई है. वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं 2020 बैच की आईएएस अफसर अनन्या सिंह पश्चिम बंगाल कैडर से स्थानांतरित होकर बिहार आई हैं. बिहार में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में थी. इन्हें औरंगाबाद जिले का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. ये औरंगाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार में भी रहेंगी.