ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar Teacher News: सोशल मीडिया पर संभल कर पोस्ट करें बिहार के टीचर, इस गलती से जा सकती है नौकरी

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। अब अगर कोई शिक्षक विभागीय नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

05-Apr-2025 06:50 AM

By First Bihar

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा विभाग काफी एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विभाग का साफ़-साफ़ कहना है कि अब कोई भी शिक्षक विभाग को लेकर सोशल मीडिया पर बिना कोई ठोस सबूत या तर्क के कुछ भी पोस्ट करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद अब इस आदेश को लेकर विभाग में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक,  अब जो शिक्षक विभागीय नीतियों एवं कार्यप्रणाली के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिप्पणियां करते हुए मिलेंगे उन पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशकने राज्य के सभी डीईओ को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है लगातार देखा जा रहा है कि राज्य के विभिन्न प्राथमिक, मध्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक विभागीय नीतियों एवं कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं।


वहीं, कुछ शिक्षक सार्वजनिक रूप से अनुचित टिप्पणियों एवं वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर रहे हैं। यह आचरण न केवल सेवा नियमों के विरुद्ध है। साथ ही इससे शिक्षा विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी डीईओ को निर्देश दिया जा रहा है कि वे अपने अधीनस्थ सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को यह निर्देशित करें कि वे विभागीय शिकायतों अथवा सुझावों के लिए विभाग द्वारा स्थापित टोल-फ्री शिकायत नंबर का ही प्रयोग करें।


इधर, विभाग ने साफ़-साफ़ यह कहा है कि किसी भी परिस्थिति में वे सोशल मीडिया पर विभाग के नीतियों के संबंध में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी, वीडियो अपलोड या चैनल संचालित न करें। अगर मॉनिटरिंग के दौरान कोई शिक्षक ऐसा करते पकड़े जाते हैं तो ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई होगी।