ब्रेकिंग न्यूज़

Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह

Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में चार चरणों में होगी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

बिहार में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। चार चरण में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग होनी है।

Bihar Teacher News

07-Feb-2025 05:04 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में लंबे समय से ट्रांसफर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर नया गाइडलाइन जारी कर दिया है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, चार चरण में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की जाएगी।


दरअसल, बिहार में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। चार चरण में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग होनी है। पहले चरण में उन शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा जो असाध्य रोग, गंभीर स्वास्थ्य समस्या, दिव्यांगता, मानसिक दिव्यांगता और विधवा एवं परित्यक्ता की श्रेणी में आते हैं। जबकि दूसरे चरण में पति-पत्नी के पदस्थापन के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा।


वहीं तीसरे चरण में वैसे महिला शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा जिन्होंने ऐच्छिक स्थान से पदस्थापन की दूरी को कारण बताते हुए ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है जबकि चौथे चरण में वैसे पुरुष शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा जिन्होंने ऐच्छिक स्थान से पदस्थापन की दूरी को कारण बताते हुए ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। 1 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक कुल 1 लाख 90 हजार शिक्षकों ने विशेष समस्या के तहत ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।


ऐसे शिक्षक जिनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही, निलंबन, निगरानी जांच, फर्जी नियुक्ति से संबंधित जांच, अन्य तरह के आरोपों की जांच, बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित की शिकायत, सरकारी राशि का बकाया है तो इसकी जानकारी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक के प्रोफाइल में की जाएगी। ऐसे शिक्षकों के लिए भी शिक्षा विभाग की तरफ से गाइडलाइन जारी किए गए हैं। विशेष समस्या के कारण शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के स्क्रूटनी के लिए 16 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।