ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने बढ़ा दी नियोजित शिक्षकों की टेंशन, ट्रांसफर के लिए रख दी बड़ी शर्त

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग ने अंतरजिला स्थानांतरण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

18-Apr-2025 04:31 PM

By First Bihar

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग ने अंतरजिला स्थानांतरण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार, केवल वे नियोजित शिक्षक, जिन्होंने सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण की है, अंतरजिला स्थानांतरण के पात्र होंगे। इसके साथ ही उन शिक्षकों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है, जिन पर विभागीय कार्यवाही, निगरानी जांच, या वित्तीय अनियमितता से संबंधित कोई मामला लंबित है।


7,351 महिला शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण

बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा दूरी के आधार पर 7,351 महिला शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में स्थानीय निकाय शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया है। 


यदि किसी स्थानीय निकाय शिक्षक का गलती से स्थानांतरण कर दिया गया है, तो संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को इसकी सूचना ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि भविष्य में स्थानीय निकाय के शिक्षकों का स्थानांतरण तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक वे सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में योगदान नहीं दे देते।


इन शिक्षकों का नहीं होगा स्थानांतरण

ऐसे में जो शिक्षक श्रेणियों के शिक्षकों को अंतरजिला स्थानांतरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है और जिनके खिलाफ निगरानी विभाग द्वारा जांच जारी है उन शिक्षकों का तबादला नहीं होगा। इसके अलावा जो किसी वित्तीय गबन के मामले में शामिल हैं उन शिक्षकों का भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। यदि गलती से इस श्रेणी के किसी शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है, तो संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी उन्हें कार्यमुक्त नहीं करेंगे।


स्थानांतरण उपरांत वरीयता निर्धारण

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को निर्देशित किया है कि स्थानांतरण के बाद नए जिले में शिक्षक की वरीयता का निर्धारण पहले से जारी नियमों के अनुसार किया जाएगा। हालांकि, यदि किसी विद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात असंतुलित होता है, तो स्थानांतरित शिक्षकों को भविष्य में अन्य जगह भी स्थानांतरित किया जा सकता है।