Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
07-Apr-2025 11:56 AM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने आज से फोन-वीडियो कॉल के माध्यम से स्कूलों में जांच शुरू कर दी है. उन्होंने आज पूर्वी चंपारण के हरसिद्धी प्रखंड के जीएमएस मुरारपुर के शिक्षक को फोन लगा दिया. गुरूजी स्कूल छोड़कर बाहर मटरगश्ती कर रहे थे. एस सिद्धार्थ ने गुरूजी की पोल खोली तो उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा था.
पकड़े गए गुरूजी, स्कूल की बजाय दुकान पर बैठे मिले
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने हरसिद्धी प्रखंड के मिडिल स्कूल मुरारपुर के एक शिक्षक को फोन लगाया. फोन करते ही पूछा...हेलो, रितेश कुमार वर्मा जी बोल रहे हैं? उधर से जवाब आया जी सर. रितेश जी आप स्कूल में है क्या...शिक्षक ने जवाब दिया.. सर 2 मिनट में आ रहे हैं, सर दुकान पर हैं. इस पर एसीएस ने कहा कि स्कूल की बजाय दुकान में क्या कर रहे हैं? जवाब आया सर आ रहे हैं. एस सिद्धार्थ ने शिक्षक से पूछा- बच्चों को पढ़ाने में मन नहीं लग रहा है? वीडियो ऑन करिए वीडियो वाला फोन नहीं है ? आप दुकान पर क्या कर रहे हैं? आप क्या कर रहे थे दुकान पर बताइए. आप स्कूल में टाइम पर नहीं जाते हैं क्या, अटेंडेंस लगा करके स्कूल से गायब हो गए इसका मतलब यही हुआ ना? आपने सुबह में अटेंडेंस लगाया और घर से भाग गए. अभी 11:30 बजा है, अपने स्कूल कैसे छोड़ दिया, आप स्कूल में नहीं हैं, शिक्षक बोला- नहीं कर स्कूल में आ गए हैं सर, दूसरे टीचर से बात कराइए।
डीईओ को स्वंय जाकर जांच करने के आदेश
इस तरह से शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने गुरूजी के खेल को पकड़ लिया. इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने पूर्वी चंपारण के डीईओ को स्वयं उक्त स्कूल में जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं. अब देखना होगा, स्कूल की बजाय दुकान पर बैठे गुरूजी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.