ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar School News : शिक्षा विभाग का आदेश, सभी हेडमास्टर को 15 तारीख...

Bihar School News : शिक्षा विभाग का आदेश, सभी हेडमास्टर को 15 तारीख से पहले करना होगा यह काम; जानिए क्या होगा बदलाव

Bihar School News : सरकारी स्कूल में मिलने वाली मिड डे मील में बड़ा बदलाव किया गया है। एस सिद्धार्थ ने सभी हेडमास्टरों के लिए नया फरमान जारी किया है।

08-Feb-2025 09:04 AM

By First Bihar

Bihar School News : बिहार में शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्रयास किए जा रहा हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मध्याह्न भोजन योजना में भारी बदलाव किया है। अब सूबे में इसको लेकर 15 फरवरी से नए नियम को लागू किया जाएगा। जिला शिक्षा कार्यालय ने स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन के मेन्यू में बदलाव के बाद सभी प्रखंड शिक्षा विभागों और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नए निर्देश जारी किए हैं। 


दरअसल, शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार,15 फरवरी से पहले सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों की दीवारों पर नए मेन्यू का लेखन सुनिश्चित करना होगा। इस तिथि से बच्चों को संशोधित मेन्यू के अनुसार पोषण युक्त भोजन दिया जाएगा। नए मेन्यू में खासतौर पर हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, ताकि बच्चों को और अधिक पौष्टिक आहार मिल सके। 


वहीं, अब मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट प्रतिदिन जिला शिक्षा कार्यालय को भेजनी होगी। इस रिपोर्ट पर न केवल स्कूल प्रधान बल्कि सभी शिक्षकों के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। यदि कोई शिक्षक हस्ताक्षर नहीं करता, तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि 15 फरवरी से नया मेन्यू लागू किया जाएगा, और यदि इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने कहा कि मेन्यू को स्कूल की दीवार पर लिखना अनिवार्य होगा, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों को यह पता चल सके कि बच्चों को प्रतिदिन क्या भोजन दिया जा रहा है। राज्यभर के प्रारंभिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन, शनिवार को खिचड़ी परोसी जाएगी। वहीं, सोमवार और गुरुवार को चावल के साथ तड़का मिलेगा, जिसमें हरी सब्जी भी शामिल होगी। शिक्षा विभाग ने 15 फरवरी से लागू होने वाले नए मेन्यू की घोषणा कर दी है।


इधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से मेन्यू में बदलाव की योजना बन रही थी। इस दौरान बच्चों की पसंद और भोजन की पौष्टिकता दोनों को ध्यान में रखा गया। गौरतलब है कि राज्यभर में 68,000 प्रारंभिक स्कूलों में हर दिन मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को पकाया हुआ भोजन दिया जाता है। सरकारी स्कूलों में करीब एक करोड़ बच्चे प्रतिदिन इस योजना का लाभ उठाते हैं।