BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं
13-Jan-2026 09:12 PM
By First Bihar
Bihar school closed : बिहार में ठंड और मौसम की स्थिति को देखते हुए एक बार फिर पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पटना के जिलाधिकारी (DM) डॉ. त्यागराजन एस.एम. की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल में पहली कक्षा से पहले की कक्षाएं 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश खास तौर पर क्लास वन से नीचे UKG, LKG, NURSERY, PLAY SCHOOL के बच्चों पर लागू होगा।
पटना DM डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जारी आदेश से स्पष्ट होता है कि कक्षा 1 से पहले की सभी कक्षाएं 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। पहली कक्षा से ऊपर के क्लास सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। वही मैट्रिक की परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाले विशेष क्लास और एग्जाम भी इस दौरान होता रहेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि ठंड के कारण किसी भी तरह की परेशानी से उन्हें बचाया जा सके।
डीएम कार्यालय की ओर से सभी स्कूल प्रबंधन को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी यह आदेश समान रूप से लागू होगा। यदि कोई स्कूल आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। खासकर छोटे बच्चों को सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
अभिभावकों ने भी जिला प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ठंड के मौसम में बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं शिक्षकों का मानना है कि सीमित समय में कक्षाएं चलाने से पढ़ाई का संतुलन भी बना रहेगा और बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे भी आदेश में बदलाव किया जा सकता है।
यदि ठंड और बढ़ती है तो स्कूल बंदी की अवधि बढ़ाई जा सकती है, जबकि मौसम सामान्य होने पर स्कूलों को सामान्य समय पर खोलने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, पटना जिले समेत बिहार के अन्य जिलों में भी इस आदेश का पालन किया जाएगा और 16 जनवरी तक कक्षा 1 से नीचे के छात्रों को स्कूल नहीं जाना होगा। बता दें कि इससे पूर्व के आदेश में कक्षा एक से पांचवी तक स्कूल को 13 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया था। अब नये आदेश में क्लास वन से नीचे की सभी कक्षाएं 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। 