BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं
13-Jan-2026 10:55 AM
By First Bihar
Bihar Road Project: बिहार की कई ऐसी सड़क परियोजना है जिसकी स्वीकृति काफी पहले मिल गई लेकिन उसका टेंडर नहीं निकला. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की नजर अब बिहार की उन परियोजनाओं व आरओबी पर है. एमओआरटीएच ने बिहार से जुड़ी ऐसी परियोजनाओं की लिस्ट पथ निर्माण विभाग को भेजी है, जिन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में उच्च स्तरीय बैठक होगी।
जिन परियोजनाओं की सूची MORTH ने पथ निर्माण विभाग को भेजी है, उनमें पहले नंबर पर समस्तीपुर-दरभंगा रोड पर मुक्तापुर और किशनगंज के बीच रेल ओवर ब्रिज का निर्माण है। इस आरओबी के निर्माण की प्रकृति में बदलाव होने की वजह से निर्माण आगे नहीं बढ़ रहा। दूसरा मामला एनएच 333 ए के तहत 72 वें किमी से लेकर 134 वें किमी तक मानगोबंदर , केंदुआ, झाझा, नरगंजो से लेकर बिहारीगंज बाईपास निर्माण का है।सड़क का पेच पहले चरण के वित्तीय मंजूरी नहीं होने की वजह से अटक गया है। इस सड़क की चौड़ाई को भी कम कर दिया गया है।
लिस्ट में भागलपुर से ढ़ाका मोड़ की फोर लेन सड़क
एक योजना भागलपुर से ढाका मोड़ तक 36.6 किमी फाेर लेन सड़क निर्माण का है। इस प्रोजेक्ट को भी अभी पहले चरण की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। अरवल जिले के किंजर में भी एक पुल निर्माण का मामला लंबित है। भागलपुर में भी एक मेगा ब्रिज का निर्माण पहले चरण की वित्तीय स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। मुसरीघरारी- दरभंगा सेक्शन में एक फोर लेन आरओबी भी अभी निविदा में नहीं आ सका है। कटिहार में बाईपास के निर्माण को भी स्वीकृति है पर एलायनमेंट में बदलाव की वजह से प्रस्ताव को परिवर्तित किया जा रहा।