Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
21-Oct-2025 12:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Air Pollution: बिहार में ठंड की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिवाली के बाद राज्य के कई प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा और हाजीपुर जैसे शहरों में एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज़ से बेहद चिंताजनक संकेत है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे जारी किए गए नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, पटना के शिकारपुर में AQI 256, दानापुर में 229, मुरादपुर में 227 और समनपुरा में 236 दर्ज किया गया। यह सभी आंकड़े हवा की गुणवत्ता को "खराब" श्रेणी में रखते हैं।
राज्य में सबसे अधिक वायु प्रदूषण हाजीपुर में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 293 तक पहुंच गया। यह "खराब" से "बेहद खराब" श्रेणी के कगार पर है। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर (255), सहरसा (270), समस्तीपुर (214), भागलपुर (207), पूर्णिया (207) और अररिया (220) में भी वायु गुणवत्ता का स्तर चिंताजनक पाया गया।
अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है:
सीवान: 162
गयाजी: 165
बिहारशरीफ: 165
बेगूसराय: 182
मुंगेर: 172
छपरा: 157
बेतिया: 154
औरंगाबाद: 132
कटिहार: 134
राजगीर: 135
मोतिहारी: 126
आरा: 126
बक्सर: 119
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में गिरावट और पराली जलाने की घटनाओं से आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और अधिक बढ़ सकता है। इसके अलावा पटाखों का धुआं, वाहनों की बढ़ती संख्या और निर्माण कार्य भी प्रदूषण के प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों को सतर्क रहने और अत्यधिक प्रदूषण वाले समय में घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।