ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / patna-news / Bihar Politics : JDU विधायक ने अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ...

Bihar Politics : JDU विधायक ने अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, कहा -ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज दो

Bihar politics : जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा में औरंगजेब को महान शासक बताने वाले बयान का समर्थन किया था। इसके बाद अब जेडीयू विधायक ने इस पर एतराज जताया है।

06-Mar-2025 01:17 PM

By First Bihar

Bihar politics : बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान इस बार औरंगजेब का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच अब जेडीयू के विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान देने वालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।


दरअसल, मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने पर सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है। अब। इस मुद्दे पर बिहार में भी सियासी घमासान मच गया है। जदयू में भी उनके बयान पर दो फाड़ हो गया है। जहां जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने औरंगजेब को बेहतरीन शासक बताया तो अब उन्हीं के पार्टी में एमएलए डॉ संजीव ने कहा, “औरंगजेब का कोई महिमा मंडन करे ये बहुत गलत बात है 


परवत्ता विधायक ने कहा कि औरंगजेब बेहद क्रूर शासक था। अगर आज के जमाने में औरंगजेब होता तो भारत सरकार उसको फांसी की सजा देती। वह हिंदू विरोधी था। जो भी व्यक्ति उस क्रूर शासक की तारीफ करे उसको पाकिस्तान, बांग्लादेश या गाजा पट्टी भेज देना चाहिए। कोई अनवर रहे हम उसका खुलकर विरोध करते हैं। उनसे हिंदुओं को मरवाया था। औरंगजेब के नाम पर जो शहर है उसको बदल देना चाहिए।”


इधर, भाजपा के विधायक हरि भूषण ठाकुर बेचौल ने भी सीएम नीतीश कुमार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर कर देना चाहिए। यह नाम कहीं से भी उचित नहीं लगता है।