ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / राजद में चापलूसी करने की लगी है होड़, BJP बोली- तेजस्वी को झूठी...

राजद में चापलूसी करने की लगी है होड़, BJP बोली- तेजस्वी को झूठी प्रशंसा सुनने की आदत

बिहार बीजेपी ने कहा है कि राजद में चापलूसी करने की होड़ मची है. अपने नेताओं की हवाबाजी से हवा में उड़ जाएगा राजद. प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी को झूठी प्रशंसा सुनने की आदत है.

25-Feb-2025 07:53 PM

By Viveka Nand

Bihar Politics: भाजपा के  प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने राजद नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि चापलूसी करने से कोई नेता नहीं बन जाता। चाहे राजनीतिक पार्टी हो या कोई और जगह, चापलूसों की कोई औकात नहीं होती और न ही चापलूसी करने वाले किसी का भला कर सकते हैं। राजद की जो दुर्दशा हुई है, उसकी बड़ी वजह पार्टी में चापलूसी के लिए मची होड़ है । 

प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हवाबाजी राजद की फितरत है। इस हवाबाजी से राजद हवा में उड़ जाएगा। राजद नेता बिना सिर-पैर की बातें कर अपने नौंवी फेल आका को खुश रखने की कवायद में जुटे रहते हैं। ...और अपनी अज्ञानता के लिए मशहूर उनके आका भी झूठी प्रशंसा सुनकर हर्ष के अतिरेक पर चले जाते हैं।  राजद के कुछ नकारा नेताओं ने झूठी प्रशंसा और चापलूसी करने लिए फेक वीडियो भी जारी कर रहे हैं।  लेकिन, इससे राजद की दुर्गति नहीं दूर होने वाली।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पूरी तरह एक्सपोज़ हो चुके हैं। राजद नेताओं को शर्म आनी चाहिए की एक नौंवी फेल और नौसिखिया के नेतृत्व में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। लेकिन, यह चिरंतन सत्य है कि न तो राजद का कोई भविष्य है और न ही राजद नेताओं का। जल्दी ही राजद की नैया डूबने वाली है।