ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / bihar / patna-news / Bihar Police: पटना के इस इलाके में गोरखा वाहिनी का होगा मुख्यालय, 30...

Bihar Police: पटना के इस इलाके में गोरखा वाहिनी का होगा मुख्यालय, 30 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, सरकार ने दी मंजूरी

पटना के नौबतपुर अंचल में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (गोरखा वाहिनी) के स्थायी मुख्यालय और अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 30 एकड़ भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार ने मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 40.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

18-Dec-2025 12:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Police: पटना के नौबतपुर अंचल में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (गोरखा वाहिनी) के स्थायी मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र के लिए 30 एकड़ भूमि अधिग्रहण को सरकार ने मंजूरी दी है। इस योजना पर 40.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (गोरखा वाहिनी)-सह-अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र की स्थायी स्थापना एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए पटना जिले के नौबतपुर अंचल अंतर्गत मौजा-चर्रा में 30 एकड़ भूमि के भू-अर्जन की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि इस योजना के चालीस करोड़ चौवन लाख इकतालीस हजार अड़तीस रुपये की राशि निर्धारित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित भूमि नौबतपुर मुख्यालय से लगभग 6.5 किलोमीटर की दूरी पर तथा बिहटा–सरमेरा मार्ग से सटी हुई है, जो रणनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, गोरखा वाहिनी राज्य पुलिस बल की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो संवेदनशील क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। 


वर्ष 2002 में गठित यह वाहिनी अब तक सीमित और अस्थायी संसाधनों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नई भूमि पर स्थायी भवन, आवासन, परेड मैदान और प्रशासनिक ढांचे का निर्माण न केवल वाहिनी की कार्यक्षमता बढ़ाएगा, बल्कि पुलिसकर्मियों के मनोबल को भी सुदृढ़ करेगा।