ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / bihar news: वसुधा केंद्र में भी जमीन के दस्तावेज मिलेंगे, यही से राजस्व...

bihar news: वसुधा केंद्र में भी जमीन के दस्तावेज मिलेंगे, यही से राजस्व न्यायालय में वाद दायर भी किया जाएगा

बिहार में वसुधा केंद्र को और हाईटेक किया गया है। यहां दी जाने वाली ONLINE सुविधाओं में दो और विषयो को जोड़ा गया है। निर्धारित शुल्क भुगतान कर भू-अभिलेख पोर्टल से यहां जमीन के दस्तावेज निकाले जा सकते है साथ ही वाद दायर किया जा सकता है।

05-Feb-2025 05:02 PM

By First Bihar

patna: वसुधा केन्द्र से उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सुविधाओं में 2 और विषयों को जोड़ दिया गया है। अब निर्धारित शुल्क का भुगतान करके भू-अभिलेख पोर्टल से दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त की जा सकती है साथ ही राजस्व न्यायालय में वाद दायर किया जा सकता है। इससे संबंधित एक पत्र राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी समाहर्ताओं को लिखा है।


राजस्व न्यायालय में वाद दायर करने के लिए 40 रूपये प्रति आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना है। भू अभिलेख पोर्टल से अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए प्रति पृष्ठ 20 रूपये का भुगतान करना है। स्कैनिंग का शुल्क 1.50 रूपये प्रति पेज एवं छपाई शुल्क अतिरिक्त है। साथ ही इसमें जीएसटी एवं कर अलग से देय होगा। 


समाहर्ताओं को लिखे गए पत्र में सभी वसुधा केन्द्र संचालकों को विभाग के निर्णय से अवगत कराने का अनुरोध किया गया है। सीएसपी संचालकों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की बात कही गई है। साथ ही आम रैयतों को विभाग के इस निर्णय की जानकारी हेतु अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करने का भी अनुरोध किया गया है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि वसुधा केन्द्र पंचायत स्तर पर होने के कारण लोगों की पहुंच में हैं। विभाग इसके जरिए कई ऑनलाइन सेवाएं पहले से ही उपलब्ध करा रहा है। अब इसमें 2 नई सेवाओं को जोड़ने से ग्रामीण रैयतों को सुविधा होगी और शुल्क भी ज्यादा नहीं देना पड़ेगा। 


वसुधा केन्द्र में राजस्व विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाओं के लिए दर निर्धारित किया गया है। पंजी-2 देखने के लिए 10 रूपये प्रति जमाबंदी जबकि पंजी-2 देखने के साथ प्रति जमाबंदी ऑनलाइन भुगतान करने के लिए 20 रूपये का भुगतान किया जाता है। दाखिल-खारिज आवेदन जमा करने का शुल्क 40 रूपया प्रति आवेदन और भू-मापी हेतु आवेदन शुल्क भी 40 रूपया प्रति आवेदन तय है। 


एस0एम0एस0 अलर्ट सेवा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क 10 रूपये प्रति आवेदन निर्धारित है। परिमार्जन हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क 30 रूपये प्रति आवेदन है जबकि 15 रूपया देकर ऑनलाइन एल0पी0सी0 का आवेदन दिया जा सकता है। दस्तावेजों की स्कैनिंग का शुल्क 1.50 रूपया प्रति पेज निर्धारित किया गया है।