सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Apr-2025 08:42 PM
By First Bihar
PATNA: 2007 बैच के IAS अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल बिहार के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाये गये हैं। बिहार सरकार के परामर्श के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आईएएस अधिकारी एच.आर.श्रीनिवास के स्थान पर 2007 बैच के आईएएस विनोद सिंह गुंजियाल को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है।
एच.आर.श्रीनिवास के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से आगामी आदेशों तक के लिए बिहार राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित करता है। विनोद सिंह गुंजियाल, बिहार सरकार के अधीन सभी पदभार या किसी कार्य के पदभारों को तत्काल सौंप देंगे या धारण करना समाप्त कर देंगे, जो कि वे ऐसा पदभार ग्रहण करने से पहले धारण कर रहे थे।
विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार के रूप में कार्य करते हुए बिहार सरकार के अधीन किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगें सिवाय इसके कि उनको राज्य सचिवालय में निर्वाचन विभाग के प्रभारी, सरकार के सचिव पदाभिहित किया जाएगा। बता दें कि विनोद सिंह गुंजियाल मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक थे।