ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar News: एक हाथ में हथकड़ी और दूसरे में कलम, पुलिस कस्टडी में परीक्षा देने पहुंचा छात्र; देखकर हर कोई हैरान

Bihar News: किसी भी परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र कलम और एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन एक हाथ में हथकड़ी लगाए छात्र ने पुलिस की निगरानी में परीक्षा दी, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है

30-Mar-2025 01:08 PM

By HARERAM DAS

Bihar News: किसी भी परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र कलम और एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन बेगूसराय में एक ऐसा छात्र भी परीक्षा देने पहुंचा, जिसके एक हाथ में कलम और एडमिट कार्ड था, तो दूसरे हाथ में हथकड़ी। यह दृश्य शनिवार को भगवानपुर प्रखंड के आरबीएस कॉलेज तेयाय में देखा गया, जहां एक बीए फाइनल ईयर के छात्र हिमांशु कुमार पुलिस की निगरानी में परीक्षा देने पहुंचे। उनके साथ पुलिसकर्मी थे, और हाथों में हथकड़ी थी। इस नजारे को देखकर कॉलेज के छात्र और प्रबंधन हैरान रह गए।


दरअसल, हिमांशु कुमार एक लूट मामले में जेल में बंद हैं और उन्हें अदालत के आदेश पर जेल से परीक्षा देने के लिए भेजा गया था। हिमांशु पर सितंबर 2024 में अपने गांव के एक सीएसपी संचालक पर जानलेवा हमला करने और 50,000 रुपये लूटने का आरोप है। इस आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और परीक्षा में शामिल होने का मन बनाया।


बता दें कि यह पूरा मामला बीते दिन शनिवार यानि 29 मार्च की है, भगवानपुर प्रखंड के आरबीएस कॉलेज तेयाय के परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की है। जानकारी के अनुसार, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालयके द्वारा बीए पार्ट थ्री की परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा में कॉलेज बीहट के छात्र हिमांशु कुमार जिसका एग्जामिनेशन सेंटर आरबीएस कॉलेज तेयाय सेंटर पर है। जब हिंमाशु परीक्षा देने पुलिस कर्मी के साथ हथकड़ी लगे हाथ के साथ परीक्षा देने पहुंचा तो लोग सन्न रह गए और इसको लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। 


वहीं, जब वह हथकड़ी लगाए परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो कॉलेज प्रबंधन ने उनकी परीक्षा के लिए एक अलग व्यवस्था की। पुलिस की निगरानी में उन्होंने एक अलग कमरे में परीक्षा दी। इस दौरान हिमांशु का व्यवहार पूरी तरह से शिष्टाचारपूर्ण था, और उन्होंने परीक्षा के सभी सवालों का उत्तर गंभीरता से दिया। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि अदालत के आदेश पर हिमांशु को जेल से पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देने के लिए भेजा गया था, और परीक्षा नियमानुसार ली गई।