ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / patna-news / Bihar News: ग्रामीण इलाकों में यातायात सुविधा बेहतर बनाने की सरकार की पहल,...

Bihar News: ग्रामीण इलाकों में यातायात सुविधा बेहतर बनाने की सरकार की पहल, अगले 2 साल में बिहार में बनेंगे 1000 से अधिक पुल

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में यातायात सुविधा बेहतर बनाने के लिए कमर कस ली है। अगले दो सालों में बिहार में 1000 से अधिक पुल बनाए जाएंगे।

08-Mar-2025 11:14 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में यातायात सुविधा बेहतर बनाने के लिए कमर कस ली है।  अगले दो सालों में बिहार में 1000 से अधिक पुल बनाए जाएंगे। ग्रामीण कार्य मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है। बिहार में इस साल कुल छह 600 ग्रामीण पुल बनाये जायेंगे। जिसकी मंजूरी कैबिनेट से मिल चुकी है।


वहीं अगले साल राज्य में 400 ग्रामीण पुलों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में यातायात सुविधा बेहतर होगी। यह जानकारी ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने विधान परिषद की दूसरी पाली में सदन के सदस्य आफाक अहमद के गैर सरकारी संकल्प के जवाब में दी। अपने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से आफाक अहमद ने पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड में बघंबरपुर-सेमरा घाट के बीच पुल निर्माण करवाने की मांग की। इसके जवाब में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि निर्माण के लिए इस पुल का प्रस्ताव पहले से विभाग की सूची में शामिल है।


मंत्री ने कहा कि जिला संचालन समिति से 5495 ग्रामीण पुलों के निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इसमें से केवल पश्चिम चंपारण जिले में 139 ग्रामीण पुलों के निर्माण का प्रस्ताव है। वहीं नीतीश सरकार ने ग्रामीण सड़कों के सात सालों तक रखरखाव करने को लेकर लंबी प्लानिंग भी की है।